फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM Cash Withdrawl सुविधा : अब बिना डेबिट कार्ड एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा, जानिए कैसे

Sat, 03 Apr 2021 11:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 11:51 AM IST
सार

  • गूगल पे और पेटीएम जैसे यूपीआई एप के जरिए कर सकेंगे निकासी, क्यूआर कोड करना होगा स्कैन
  • सुविधा देने के लिए सिटी यूनियन बैंक ने एनसीआर कॉरपोरेशन से किया करार

विज्ञापन
how to withdrawl money from atm machine without debit card cash withdrawl from atm
एटीएम कैश विदड्रॉल - फोटो : iStock

एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। अब जल्द ही आप गूगल पे और पेटीएम जैसे यूपीआई एप के जरिए भी एटीएम से निकासी कर सकते हैं। एटीएम बनाने वाली कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन ने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (आईसीसीडब्ल्यू) समाधान पेश किया है।


 

how to withdrawl money from atm machine without debit card cash withdrawl from atm
upi - फोटो : twitter

इसके जरिए यूपीआई एप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इस खास सुविधा वाले एटीएम को इंस्टॉल करने के लिए सिटी यूनियन बैंक ने एनसीआर कॉरपोरेशन के करार किया है। बैंक ने अभी तक 1,500 से ज्यादा एटीएम को इस सुविधा के लिए अपग्रेड कर लिया है। इसके अलावा, कई जगहों पर तेजी से इसे अपग्रेड करने का काम चल रहा है। 

how to withdrawl money from atm machine without debit card cash withdrawl from atm
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

एक बार में सिर्फ 5,000 निकाल सकेंगे
सिटी यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक एन कामकोडी ने बताया कि हमने आईसीसीडब्ल्यू समाधान देने के लिए एनसीआर कॉरपोरेशन के साथ भागीदारी की है। यह हमें हमारे ग्राहकों को अगली पीढ़ी का समाधान देने में सक्षम बनाएगा।

इससे हमारे एटीएम में यूपीआई क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर नकदी निकासी की जा सकेगी। शुरुआती दिनों में इस सुविधा के तहत एटीएम से एक बार में सिर्फ 5,000 रुपये ही निकाल सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to withdrawl money from atm machine without debit card cash withdrawl from atm
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

कार्ड स्वाइप जरूरी नहीं, बढ़ेगी सुरक्षा
जानकारों का कहना है कि इस सुविधा से ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ेगी क्योंकि इसमें क्यूआर कोड की कॉपी नहीं बनाई जा सकेगी। यह अब तक दी गई सबसे सुरक्षित सुविधा है क्योंकि इसमें निकासी के लिए कार्ड साथ में ले जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही स्वाइप करने की आवश्यकता होगी। साथ ही इससे कार्ड क्लोन कर खाते से राशि निकालने की चिंता भी दूर होगी। 

विज्ञापन
how to withdrawl money from atm machine without debit card cash withdrawl from atm
Google pay - फोटो : amarujala

ऐसे कर सकेंगे निकासी

  • सबसे पहले स्मार्टफोन में भीम, पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन में किसी एक यूपीआई एप को डाउनलोड करना होगा। 
  • फिर बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर दिखने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। 
  • स्कैनिंग पूरी होने के बाद स्मार्टफोन में निकासी रकम डालकर प्रोसिड बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपना 4 या 6 अंकों वाला यूपीआई पिन नंबर डालना होगा। 
  • यूपीआई पिन डालने के बाद एटीएम से कैश मिल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed