फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zerodha Net Profit Zerodha FY21 Profit Increase 2.6x To Rs 1122 Cr Revenue Also At Rs 2,729 Cr

Zerodha Profit 2021: जेरोधा का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1122 करोड़ रहा, रेवेन्यू में भी हुआ जोरदार इजाफा

Wed, 16 Feb 2022 04:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Feb 2022 04:48 PM IST
सार

Zerodha Profit Jumps In FY21:  ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग फर्म जेरोधा का लाभ वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 1,122 करोड़ रुपये रहा, यह पिछले वित्त वर्ष 2020 में हुए मुनाफे की तुलना में 2.6 गुना अधिक है। इसके साथ ही कंपनी के रेवेन्यू में भी तीन गुना उछाल आया और यह 2700 करोड़ रुपये के पार निकल गया। 
 

विज्ञापन
Zerodha Net Profit Zerodha FY21 Profit Increase 2.6x To Rs 1122 Cr Revenue Also At Rs 2,729 Cr
जेरोधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग फर्म जेरोधा का लाभ वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 1,122 करोड़ रुपये रहा, यह पिछले वित्त वर्ष 2020 में हुए मुनाफे की तुलना में 2.6 गुना अधिक है। कंपनी की ओर से बुधवार को यह जानकारी साझा की गई है। 

विज्ञापन


कंपनी का खर्च भी बढ़ा
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020 में जेरोधा को 43.95 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसे संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस उछाल की प्रमुख वजह ये रही कि वित्त वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन ट्रेंडिंग में लोगों की काफी दिलचस्पी बढ़ी थी। कंपनी के नतीजे इस बात की ओर साफतौर पर इशारा करते हैं कि इस ट्रेंड का उसे अच्छा फायदा मिला है। इस दौरान कंपनी का खर्च भी बढ़कर वित्त वर्ष 2021 में 1,260.20 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020 में 517.70 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


रेवेन्यू में तीन गुना उछाल
रिपोर्ट के अनुसार, लाखों की संख्या में प्लेटफॉर्म पर नए यूजर्स जुड़े, जिसका फायदा कंपनी के रेवेन्यू में भी देखने को मिला है। जेरोधा का वित्त वर्ष 2021 के दौरान रेवेन्यू लगभग तीन गुना बढ़कर 2,729 करोड़ रुपये पर पहुंच अया, जो कि वित्त वर्ष 2020 में 938.45 करोड़ रुपये रहा था। बता दें कि कंपनी की 82.5 फीसदी आय उसकी सेवाओं की बिक्री के जरिए हुई है, जिसमें ब्रोकरेज फीस, प्रीमियम टेक प्रोडक्ट की बिक्री, यूजर ऑनबोर्ड फीस और क्लाइंट्स से लिए गए एक्सचेंज ट्रांजैक्शन फीस शामिल है। वहीं 17.5 फीसदी आय अन्य स्रोतों से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed