{"_id":"64b3e491fcae5d111b0c3fe7","slug":"zeiss-group-to-invest-rs-2-500-crore-on-new-plant-in-india-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zeiss: चश्मों के लेंस बनाने वाली कंपनी भारत में करेगी 2500 करोड़ का निवेश, 5000 लोगों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Zeiss: चश्मों के लेंस बनाने वाली कंपनी भारत में करेगी 2500 करोड़ का निवेश, 5000 लोगों को मिलेगी नौकरी
Sun, 16 Jul 2023 06:08 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 16 Jul 2023 06:08 PM IST
सार
कंपनी की भारतीय इकाई की ओर से कहा गया है कि संयंत्र में शुरुआत में करीब 800 लोगों को रोजगार मिलेगा और पूरी क्षमता तक पहुंचने पर यह बढ़कर 5,000 हो जाएगा। कंपनी ने कहा, "यह जीस का सबसे बड़ा चश्मा लेंस निर्माण कारखाना होगा, और शायद दुनिया के सबसे बड़े कारखानों में से एक होगा।"
विज्ञापन
जीस ग्रुप
- फोटो : Social Media
विस्तार
वैश्विक ऑप्टिकल लेंस (चश्मों के लेंस) कंपनी जीस समूह भारत के कर्नाटक में एक नए संयंत्र पर करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। देश में समूह की इकाई कार्ल जीस इंडिया को उम्मीद है कि नए संयंत्र के पूरी तरह चालू होने पर लगभग 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। भारत में परिचालन के 25 साल पूरे कर चुकी कंपनी ने 2027 तक 5000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भारतीय बाजार में जो बड़ी चीजें आ रही हैं, उनमें से एक नई फैक्ट्री है जिसे हमने मंजूरी दी है, यह इन्वेस्ट इन कर्नाटक के साथ साझेदारी में है। कार्ल जेइस इंडिया के निदेशक और सीएफओ श्रेयस कुमार ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ''हमने (बेंगलुरु) हवाई अड्डे के पास 34 एकड़ जमीन खरीदी है और नौ एकड़ और जमीन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संयंत्र में शुरुआत में करीब 800 लोगों को रोजगार मिलेगा और पूरी क्षमता तक पहुंचने पर यह बढ़कर 5,000 हो जाएगा। कुमार ने कहा, "यह जीस का सबसे बड़ा चश्मा लेंस निर्माण कारखाना होगा, लेकिन शायद दुनिया के सबसे बड़े कारखानों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि संयंत्र पर निर्माण कार्य इस महीने के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है और हम अक्टूबर 2024 तक कम से कम समानांतर तर्ज पर विनिर्माण शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन