फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   YouTuber arrested for financial scam after remaining ‘wanted’ for 2 years: Who is Nutty?

Nutty’s Diary: यूट्यूबर 'नट्टी' इंडोनेशिया में गिरफ्तार, 6 हजार लोगों को 5.9 करोड़ डॉलर का चूना लगाने का आरोप

Mon, 04 Nov 2024 12:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Nov 2024 12:22 PM IST
सार

Nutty’s Diary: यूट्यूबर नट्टी ने जुलाई 2022 में एक विदेशी मुद्रा निवेश योजना की शुरुआत की। इस योजना में उसने अपने ग्राहकों को मासिक लाभ वितरण के साथ तीन महीने में 25%, छह महीने में 30% और एक साल में 35% का उच्च रिटर्न देने का वादा किया था। हालांकि, यह वादा कभी पूरा नहीं किया गया। अब दो साल बाद आरोपी यूट्यूबर को उनकी मां के साथ इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
YouTuber arrested for financial scam after remaining ‘wanted’ for 2 years: Who is Nutty?
नट्टी - फोटो : Nutty’s Diary

विस्तार

दो साल से अधिक समय तक फरार रहने के बाद, 'नट्टी' नाम से प्रसिद्ध थाई यूट्यूबर नत्थामोन खोंगचक को इंडोनेशिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। नट्टी और उसकी मां थानिया खोंगचक के खिलाफ वित्तीय घोटाले के सिलसिले में थाईलैंड में कई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 31 वर्षीय नट्टी और उसकी मां को इंडोनेशिया के रियाउ प्रांत के दुमई शहर में 18 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों जुलाई 2022 से फरार थे।

विज्ञापन


नट्टी ने अपने यूट्यूब चैनल, नट्टीज डायरी से लोकप्रियता हासिल की थी, जहां पहले वह अपने नृत्य और गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करती थी। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, उसके 8 लाख से से अधिक ग्राहक थे, जिसका फायदा उठाकर वह निवेश गुरु गुरु बन गई।
विज्ञापन


द साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, यूट्यूबर ने जुलाई 2022 में एक विदेशी मुद्रा निवेश योजना की शुरुआत की। इस योजना में उसने अपने ग्राहकों को मासिक लाभ वितरण के साथ तीन महीने में 25%, छह महीने में 30% और एक साल में 35% का उच्च रिटर्न देने का वादा किया था। हालांकि, निवेशकों को वादा किए गए रिटर्न नहीं मिले और वह अपनी मां और सचिव निचाफत रत्तनुक्रोम के साथ देश छोड़कर भाग गईं। उनके विदेशी मुद्रा व्यापार कार्यक्रम में 6,000 से अधिक निवेशकों ने लगभग 2 बिलियन बाट, यानि लगभग 5.9 करोड़ डॉलर गंवा दिए, और उन्हें कभी भी अपना पैसा वापस नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मां-बेटी को थाईलैंड के हवाले किया गया?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, खोंगचाक ने इंडोनेशियाई समाज में घुलने-मिलने की कोशिश की। लेकिन, उनके थाई लहजे के कारण आव्रजन अधिकारियों को उन पर स्थानीय न होने का संदेह होने लगा, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


कथित तौर पर उन्हें से इंडोनेशियाई राष्ट्रगान गाने के लिए कहा गया था, जिसे वह नहीं गा पाई। इसके बाद अधिकारियों ने गहन जांच की और उसकी असली पहचान उजागर हो गई। मां-बेटी की जोड़ी को सफलतापूर्वक थाईलैंड वापस भेज दिया गया और 25 अक्टूबर को बैंकॉक के डॉन मुआंग हवाई अड्डे पर उतरने पर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।


निवेश घोटाले में कथित भूमिका के कारण नत्थामोन खोंगचक पर थाईलैंड के साइबर अपराध जांच ब्यूरो की ओर से 13 गिरफ्तारी वारंट जारी हैं, और उनकी मां को भी दो संबंधित मामलों में गिरफ्तारी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों पर धोखाधड़ी और जनता को गुमराह करने के अपराधों के लिए बड़े पैमाने पर आरोप लगाए गए। बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आव्रजन ब्यूरो पहुंचने पर, नट्टी ने अपने पीड़ितों से माफी मांगी, लेकिन मामले के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed