{"_id":"5cebb0d8bdec22074363991d","slug":"you-have-to-spend-17-lakh-rupees-to-have-lunch-wth-warren-buffett","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी कर सकते हैं दिग्गज खरबपति के साथ लंच, खर्च करने होंगे 17 लाख रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आप भी कर सकते हैं दिग्गज खरबपति के साथ लंच, खर्च करने होंगे 17 लाख रुपये
Mon, 27 May 2019 03:11 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 27 May 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्कशायर हैथवे के सीईओ और दिग्गज खरबपति वॉरेन बफे आपको अपने साथ लंच करने का सुनहरा मौका दे रहे हैं। दरअसल बफे हर साल चैरिटी के लिए पावर लंच का आयोजन करते हैं। यानी इस लंच के लिए वो नीलामी करते हैं और इससे होने वाली कमाई पूरी तरह चैरिटी में दी जाती है। बफे लगातार 20 सालों से ऐसा कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
साल 2012 में बफे के साथ लंच करने की सबसे ऊंची बोली लगी गई थी। तब बफे के साथ लंच के लिए एक शख्स ने 3.46 मिलियन डॉलर रुपये खर्च किए थे। रुपये के हिसाब से ये रकम करीब 24 करोड़ रुपये है। पहली बार साल 2000 में नीलामी की गई थी, जब एक शख्स ने 25,000 डॉलर यानी 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से 17 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए थे। वहीं पिछले साल 22 करोड़ 96 लाख रुपये में एक शख्स ने वॉरेन बफे के साथ लंच किया था। बफे के साथ लंच के लिए आपको कम से कम 25000 डॉलर खर्च करने होंगे। 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से यह रकम 17 लाख 50 हजार रुपये हुई।
विज्ञापन
इस लंच के जरिये जुटाया गया पैसा ग्लाइड फाउंडेशन को दिया जाता है। यह संस्था गरीब और बेघर लोगों की मदद के खातिर इस पैसे का इस्तेमाल करती है। इससे गरीब लोगों तक और उन लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है जिनके पास खाने के लिए पैसे या रहने के लिए छत नहीं होती।
विज्ञापन
इस आयोजन से जहां चैरिटी के लिए पैसे जुटाए जाते हैं वहीं, वॉरेन से मिलने वाले लोग कारोबार की टिप्स लेते हैं और सफल बनने के लिए उनकी राय जानते हैं। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स के साथ लंच करने का आनंद भी उठाते हैं। ईबे पर हर साल इसकी बोली लगती है। आखिर में वही शख्स जीतता है, जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है।
बता दें कि वॉरेन बफे के साथ लंच करने के लिए नीलामी शुरू हो चुकी है और ये 31 मई को शाम 7:30 बजे बंद हो जाएगी। नीलामी में जिसकी बोली सबसे ऊंची होगी, उसे सात दोस्तों या परिवार वालों के साथ वॉरेन बफे के साथ लंच करने का सुनहरा मौका मिलेगा।