फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WTO forecast: Global trade growth to rebound this year; geopolitical tensions pose downside risks

WTO: इस साल वैश्विक व्यापार में देखने को मिल सकता है सुधार, विश्व व्यापार संगठन ने जारी किया पूर्वानुमान

Wed, 10 Apr 2024 09:59 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बयान में कहा कि वर्ष 2023 में गिरावट आने के बाद इस साल वैश्विक वस्तु व्यापार धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल उच्च ऊर्जा कीमतों और मुद्रास्फीति के लंबे समय तक बने रहने का प्रभाव रहा।

विज्ञापन
WTO forecast: Global trade growth to rebound this year; geopolitical tensions pose downside risks
wto

विस्तार

बीते साल गिरावट आने के बाद वर्ष 2024 में वैश्विक व्यापार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने की उम्मीद है। हालांकि, कई हिस्सों में युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक नीति को लेकर अनिश्चितता की वजह से काफी जोखिम पैदा हो रहे हैं। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बुधवार को अपना यह पूर्वानुमान जारी किया। इसके साथ ही डब्ल्यूटीओ ने वर्ष 2024 के लिए वैश्विक व्यापार में बढ़ोतरी संबंधी अपने अनुमान को घटाकर 2.6 फीसदी कर दिया। पिछले साल अक्तूबर में डब्ल्यूटीओ ने व्यापार वृद्धि दर 3.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन


इस साल वैश्विक वस्तु व्यापार धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बयान में कहा कि वर्ष 2023 में गिरावट आने के बाद इस साल वैश्विक वस्तु व्यापार धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल उच्च ऊर्जा कीमतों और मुद्रास्फीति के लंबे समय तक बने रहने का प्रभाव रहा। इसमें कहा गया है कि वस्तुओं के वैश्विक व्यापार की मात्रा 2023 में 1.2 फीसदी गिरने के बाद इस साल बढ़कर 2.6 फीसदी और वर्ष 2025 में 3.3 फीसदी रहनी चाहिए।
विज्ञापन


वर्ष 2024-2025 में मुद्रास्फीति धीरे-धीरे कम होने की आसार
इसके मुताबिक, हालांकि क्षेत्रीय संघर्ष, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक नीति को लेकर अनिश्चितता का माहौल पूर्वानुमान के लिए काफी नकारात्मक जोखिम पैदा करते हैं। वर्ष 2023 में व्यापारिक निर्यात में गिरावट के पीछे तेल एवं गैस जैसी वस्तुओं की गिरती कीमतें प्रमुख वजह थी। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने कहा कि वर्ष 2024 और 2025 में मुद्रास्फीति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। इससे उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में वास्तविक आय, विनिर्मित वस्तुओं की खपत बढ़ेगी। व्यापार-योग्य वस्तुओं की मांग में सुधार पहले से ही स्पष्ट है। यह बेहतर आय संभावनाओं से जुड़ी घरेलू खपत में वृद्धि से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिमों को कम करना जरूरी- नगोजी ओकोंजो इवेला
डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला ने कहा कि हम जुझारू आपूर्ति श्रृंखलाओं और एक ठोस बहुपक्षीय व्यापार ढांचे की बदौलत वैश्विक व्यापार में सुधार की दिशा में बढ़ रहे हैं, जो आजीविका और कल्याण में सुधार के लिए जरूरी हैं। जरूरी है कि हम आर्थिक वृद्धि और स्थिरता बनाए रखने के लिए जोखिमों को कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed