फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   worlds richest person elon musks networth shrinks 30 billion dollar as tesla stock tumbles

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की संपत्ति घटी, एक झटके में 30 अरब डॉलर का हुआ नुकसान, जानें वजह

Fri, 07 Jan 2022 01:47 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jan 2022 01:47 PM IST
सार

Elon Musks Fortune Shrinks 30 Billion Dollar: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क की संपत्ति नए साल के पहले दिन जबरदस्त उछाल के साथ 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। लेकिन बीते तीन दिनों में टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा और एक झटके में मस्क की दौलत 30 अरब डॉलर कम हो गई। 
 

विज्ञापन
worlds richest person elon musks networth shrinks 30 billion dollar as tesla stock tumbles
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क की संपत्ति नए साल के पहले दिन जबरदस्त उछाल के साथ 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। लेकिन बीते तीन दिनों में टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा और एक झटके में मस्क की दौलत 30 अरब डॉलर कम हो गई। 

विज्ञापन


271 अरब डॉलर रह गई दौलत
नए साल की शुरुआत एलन मस्क के लिए बेहद शानदार रही। जनवरी के पहले कारोबारी दिन ही टेस्ला के शेयर रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़े और देखते ही देखते मस्क की दौलत को फिर 300 अरब डॉलर के पार ले गए। हालांकि यह आंकड़ा जल्द ही गिर गया। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो जनवरी के पहले सप्ताह में कुछ ही दिनों में दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति ने लगभग 30 बिलियन डॉलर कमाए भी और गंवाए भी। इस हालिया गिरावट के बाद टेक्सास स्थित टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क अब अनुमानित रूप से 271.5 अरब डॉलर के मालिक हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को टेस्ला के शेयर सबसे ज्यादा गिरे
सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 13.5 फीसदी की वृद्धि हुई जिसके चलते मस्क की संपत्ति बढ़ी, लेकिन इसके बाद मंगलवार से गुरुवार तक की अवधि में इसके शेयर गिरते चले गए। इस बीच सबसे ज्यादा गिरावट बुधवार को आई, जब एक ही दिन में एलन मस्क की संपत्ति में करीब 14 अरब डॉलर की कमी आ गई। बुधवार को टेस्ला का स्टॉक लगभग 5 फीसदी से ज्यादा गिर गया। हालांकि इस गिरावट के बाद कंपनी अभी भी 1.08 खरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण रखती है। जो कि एक साल पहले की तुलना में 44 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के पहले दिन 1.41 अरब डॉलर/घंटे कमाए
गौरतलब है कि साल के पहले कारोबारी दिन ही मस्क की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ था और एक दिन में ही यह बढ़कर 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मस्क ने इस प्रति घंटे 1.41 अरब डॉलर कमाए थे। इससे मस्क की नेटवर्थ में एक दिन में 33.8 अरब डॉलर यानी करीब 2,51,715 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। जो अब 271.5 अरब डॉलर पर आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed