फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   world is suffering due to inflation after US now UK inflation rises at fastest rate at 5.5 percent in almost 30 years

Inflation: महंगाई की मार से दुनिया बेहाल, अमेरिका के बाद ब्रिटेन में मुद्रास्फीति दर 30 साल के शिखर पर पहुंची

Thu, 17 Feb 2022 11:37 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Feb 2022 11:37 AM IST
सार

UK inflation hits 30 year high: ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से महंगाई के आंकड़े पेश करते हुए कहा गया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जनवरी में बढ़कर 5.5 फीसदी पर पहुंच गया, दिसंबर में यह 5.4 फीसदी पर था। नया आंकड़ा बीते 30 साल के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।
 

विज्ञापन
world is suffering due to inflation after US now UK inflation rises at fastest rate at 5.5 percent in almost 30 years
ब्रिटेन में महंगाई ने 30 साल के शिखर पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-अमेरिका और पाकिस्तान समेत दुनियाभर में महंगाई की मार से लोग बेहाल हैं। जहां अमेरिका में महंगाई ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं अब ब्रिटेन में मुद्रास्फीति दर 30 साल के शिखर पर पहुंच चुकी है। जनवरी में यहां उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) 5.5 फीसदी रहा।

विज्ञापन


1992 के बाद सबसे ज्यादा महंगाई
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से महंगाई के आंकड़े पेश करते हुए कहा गया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जनवरी में बढ़कर 5.5 फीसदी पर पहुंच गया, दिसंबर में यह 5.4 फीसदी पर था। नया आंकड़ा बीते 30 साल के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। बता दें कि मार्च, 1992 में ब्रिटेन में महंगाई का स्तर अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंचा था उस समय मुद्रास्फीति की दर 7.2 फीसदी पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया वैश्विक चुनौती
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि हम समझते हैं कि ये वैश्विक चुनौतियां हैं, जैसे-जैसे मुद्रास्फीति दशकों में उच्चतम स्तर पर पहुंचती है, श्रमिकों के वेतन में वृद्धि होती है, केंद्रीय बैंक यह तय कर रहे हैं कि ब्याज दरों को कितनी तेजी से बढ़ाया जाए। गौरतलब है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने इस महीने की शुरुआत में मुद्रास्फीति को कम करने के उद्देश्य से लगातार दूसरी बार अपनी मुख्य ब्याज दर में वृद्धि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7.25% पर पहुंचेगी मुद्रास्फीति दर
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पिछले महीने कहा था कि अभी महंगाई में उछाल जारी रहेगा। केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में ब्रिटेन की वार्षिक मुद्रास्फीति दर 7.25 प्रतिशत के शिखर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड इंट्रेस्ट रेट में पहले ही दो बार बढ़ोतरी कर चुका है। जहां पहली बार इसे दिसंबर में 0.10 फीसदी से बढ़ाकर 0.25 फीसदी किया गया था, वहीं बीती तीन फरवरी को इसमें इजाफा करते हुए 0.50 फीसदी कर दिया गया था। अब इसमें और इजाफे की उम्मीद है। 

यूएस में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा
अमेरिका में महंगाई की मार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यहां महंगाई ने बीते 40 सालों के नए उच्च स्तर को छू लिया है। अमेरिका में जनवरी में मुद्रास्फीति की दर 12 महीने पहले की तुलना में बढ़कर 7.5 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। साल दर साल बढ़त का ये आंकड़ा इससे पहले फरवरी 1982 में देखने को मिला था। 


भारत में महंगाई का हाल
खुदरा महंगाई दर जनवरी में नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सरकारी की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, पिछले महीने खाद्य उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से खुदरा मंहगाई दर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जनवरी में यह 6.01 फीसदी तक पहुंच गई, जबकि दिसंबर में यह दर 5.66 पर थी। यह आरबीआई की ओर से सालाना आधार पर तय किए गए मुद्रास्फीति लक्ष्य से भी ज्यादा है। वहीं देश में थोक महंगाई 12.96 फीसदी पर है। पिछले दस महीनों से ये दोहरे अंकों में बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed