{"_id":"63c79d4b9871d346ef1bea3a","slug":"world-economic-forum-global-recession-likely-in-2023-say-economists-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"WEF: अधिकांश अर्थशास्त्रियों को 2023 में वैश्विक मंदी की आशंका, यूरोप में 57% तक पहुंच सकती है महंगाई दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
WEF: अधिकांश अर्थशास्त्रियों को 2023 में वैश्विक मंदी की आशंका, यूरोप में 57% तक पहुंच सकती है महंगाई दर
Wed, 18 Jan 2023 12:51 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:51 PM IST
सार
World Economic Forum: सभी मुख्य अर्थशास्त्रियों ने यूरोप में 2023 में "कमजोर या बहुत कमजोर" वृद्धि की आशंका जताई है। 91 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बहुत खराब प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। चीन पर इन अर्थशास्त्रियों का अनुमान 50:50 का था।
विज्ञापन
वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुख्य अर्थशास्त्रियों में से अधिकांश ने 2023 में वैश्विक मंदी की आशंका जताई है। लगभग दो-तिहाई मुख्य अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2023 में वैश्विक मंदी का खतरा है। जिनमें से 18 प्रतिशत इसे कंफर्म मानते हैं। सितंबर 2022 में किए गए पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले मंदी की आशंका जताने वाले अर्थशास्त्रियों की संख्या दोगुने से भी अधिक है। WEF ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
उनके अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था वर्तमान में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बुरी प्रभावित हो रही है। अर्थशास्त्रियों ने अमेरिका और यूरोप में और अधिक मौद्रिक तंगी का भी अनुमान लगाया है। ये निष्कर्ष 'चीफ इकोनॉमिस्ट्स आउटलुक: जनवरी 2023' नाम की रिपोर्ट में जारी किए गए हैं। यह रिपोर्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक के दौरान जारी की गई। WEF ने कहा कि एक "मजबूत आम सहमति" है कि 2023 में आर्थिक विकास की संभावनाएं धूमिल हैं, खासकर यूरोप और अमेरिका में।
विज्ञापन
सभी मुख्य अर्थशास्त्रियों ने यूरोप में 2023 में "कमजोर या बहुत कमजोर" वृद्धि की आशंका जताई है। 91 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बहुत खराब प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। चीन पर इन अर्थशास्त्रियों का अनुमान 50:50 का था। आधे ने जहां गिरावट की उम्मीद जताई वहीं आधे अर्थशास्त्री सकारात्मक माहौल लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया, "चीन में अत्यधिक प्रतिबंधात्मक शून्य-कोविड नीति के समाप्त होने से विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, लेकिन यह देखा जाना बाकी है कि नीतिगत बदलाव कितना नुकसान पहुंचाता है खासकर स्वास्थ्य संबंधी मामलों में।
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई पर WEF के मुख्य अर्थशास्त्रियों ने 2023 अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अनुमान जताए हैं। जहां चीन के मामले में यह अनुमान 5 प्रतिशत का है वहीं यूरोप के लिए 57 प्रतिशत तक मूल्य वृद्धि की बात कही गई है।
विज्ञप्ति में कहा गया, "केंद्रीय बैंक की सख्ती के एक साल बाद मुख्य अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि इस साल दुनिया के अधिकांश हिस्सों में मौद्रिक नीति में स्थिरता देखने को मिलेगी। हालांकि, अधिकांश यूरोप और अमेरिका में दरों में और इजाफा भी हो सकता है।" अमेरिकी केंद्रीय बैंक की पॉलिसी रेट फिलहाल 4.25-4.50 प्रतिशत की लक्ष्य सीमा में है जो 15 वर्षों में उच्चतम स्तर पर है। 2022 के शुरुआती महीनों में यह शून्य के करीब थी। हाल ही में 50 आधार अंकों की वृद्धि से पहले वहां लगातार चार बार में 75 आधार अंकों का इजाफा किया गया था। अमेरिकी मौद्रिक नीति (फेड) की अगली बैठक 31 जनवरी और 1 फरवरी के लिए निर्धारित है।