फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Womens Day: Women share in jobs increased to 25 percent spending less time in non-earning work

Women's Day Special: नौकरियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 25% हुई; बिना कमाई वाले कामों में दे रहीं कम समय

Sun, 02 Mar 2025 10:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

सर्वे में 1,39,487 परिवार (ग्रामीण: 83,247 और शहरी: 56,240) शामिल थे। सर्वेक्षण में 6 साल और उससे अधिक आयु के 4,54,192 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इसमें 2,85,389 लोग ग्रामीण और 1,68,803 शहरी लोग हैं।

विज्ञापन
Womens Day: Women share in jobs increased to 25 percent spending less time in non-earning work
महिला दिवस विशेष - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महिलाओं की नौकरियों में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अब पहले से कहीं अधिक सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। लैंगिक समानता की दिशा में यह मजबूत कदम है। सरकार की ओर से जारी एक हालिया आंकड़े फिर इसकी पुष्टि कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, रोजगार से जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 2024 में बढ़कर 25 फीसदी पर पहुंच गई। 2019 में रोजगार और उससे संबंधित गतिविधियों में महिलाओं का हिस्सा 21.8 फीसदी था। इसके अलावा महिलाएं अब उन घरेलू कामों पर कम समय खर्च रही हैं, जिनमें किसी तरह का पैसा नहीं मिलता।

विज्ञापन


रोजगार में पुरुषों की भागीदारी बढ़ी
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से जारी टाइम यूज सर्वे (TUS) के अनुसार, रोजगार से जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं के साथ पुरुषों का भी हिस्सा बढ़ा है। 15 से 59 साल की आयु के लोगों में रोजगार से जुड़ी गतिविधियों में पुरुषों की भागीदारी 2019 में 70.9 फीसदी से बढ़कर 2024 में 75 फीसदी हो गई।
विज्ञापन


सर्वे में करीब 1.40 लाख परिवार शामिल
सर्वे में 1,39,487 परिवार (ग्रामीण: 83,247 और शहरी: 56,240) शामिल थे। सर्वेक्षण में 6 साल और उससे अधिक आयु के 4,54,192 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इसमें 2,85,389 लोग ग्रामीण और 1,68,803 शहरी लोग हैं। लोग अपने रोज के कामकाज में समय का किस तरह इस्तेमाल करते हैं, यह जानने के लिए सर्वे किया गया है। इसका मकसद भुगतान और बिना वेतन वाली गतिविधियों में पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी का पता लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पगार वाले कामों पर महिलाएं खर्च कर रही हैं कम समय
मंत्रालय के अनुसार, अवैतनिक घरेलू सेवाओं (Unpaid Domestic Services) में अब महिलाएं पहले के मुकाबले कम समय खर्च कर रही हैं। इनमें वे घरेलू काम शामिल होते हैं, जिनमें कोई वेतन नहीं मिलता है। बिना पैसे वाले घरेलू कामों में महिलाओं ने पांच साल पहले 2019 में 315 मिनट खर्च किए। यह 2024 के दौरान घटकर 305 मिनट रह गए हैं। यह दिखाता है कि महिलाएं बिना पैसे वाले कामों से पैसे वाली गतिविधियों की तरफ रुख रही हैं। सर्वे में जानकारी जुटाने के लिए 24 घंटे की अवधि को आधार बनाया गया है।


परिवार की देखभाल में महिलाएं अव्वल
घर की जिम्मेदारी उठाने के मामले में महिलाएं एक बार फिर से पुरुषों से आगे हैं। 15-59 साल की 41 फीसदी महिलाओं ने अपने घर के सदस्यों की देखभाल में हिस्सा लिया। इसमें पुरुषों की भागीदारी 21.4 फीसदी थी। परिवार की देखभाल में भाग लेने वाली महिलाओं ने एक दिन में लगभग 140 मिनट खर्च किए, जबकि पुरुषों ने 74 मिनट बिताए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed