{"_id":"67c3e5d4211d0c35020a8f33","slug":"womens-day-special-make-your-daughter-future-bright-with-nps-vatsalya-yojana-know-everything-about-it-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's Day Special: NPS वात्सल्य योजना से बिटिया का भविष्य बनाएं उज्जवल; जानें इसके बारे में सबकुछ विस्तार से","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Women's Day Special: NPS वात्सल्य योजना से बिटिया का भविष्य बनाएं उज्जवल; जानें इसके बारे में सबकुछ विस्तार से
Sun, 02 Mar 2025 10:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:42 AM IST
सार
इस योजना के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चो का NPS खाता खोला जा सकता है। खाता खोलने के लिए कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होता है। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
nps vatsalya scheme
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता हर मां को होती है। मौजूदा समय में बच्चों के लिए कई निवेश योजनाएं हैं। इसमें खास है सरकार द्वारा पिछले साल बजट में घोषित की गई NPS वात्सल्य योजना। इस स्कीम की मदद से नौकरीपेशा महिलाएं ही नहीं, बल्कि गृहणियां भी अपनी छोटी बचत के साथ बच्चों के भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन
क्या है एनपीएस वात्सल्य योजना?
इस योजना के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चो का NPS खाता खोला जा सकता है। खाता खोलने के लिए कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होता है। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह योजना के 18 साल के बाद मैच्योर हो जाती है, लेकिन इसमें निवेश के 3 साल के बाद आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है, लेकिन ध्यान रखें कि आंशिक निकासी केवल शिक्षा या इलाज जैसे आवश्यक खर्चों के लिए ही की जा सकती है। मैच्योर होने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
पूरी निकासी संभव
सरकार द्वारा तय नियम के अनुसार अगर के फंड में 2.5 लाख रुपये से कम की राशि है तो खाता धारक पूरी राशि को निकाल सकता है, लेकिन 2.5 लाख रुपये से ज्यादा होने पर केवल 20 फीसदी ही निकाल सकते हैं। बाकी के 80 फीसदी की राशि से एन्युटी खरीद सकते हैं। एन्युटी की राशि से आपके बच्चे को 60 साल के बाद पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कौन से दस्तावेज जरुरी?
एनपीएस खाता खोलने के लिए बेसिक केवाईसी दस्तावेज जरूरी होते हैं। इसके लिए अभिभावक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान के प्रमाण के अलावा वर्तमान पते की पुष्टि करने वाला कोई भी आधिकारिक दस्तावेज जरूरी होता है। इसके अलावा नाबालिग के लिए आयु का प्रमाण और पहचान प्रमाण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो की जरूरत होती है।
योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
इसके लिए eNPS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें। इसके बाद पैन नंबर, आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का उपयोग करके जानकारी भरें। आपके बैंक से KYC प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद आपको स्थायी रिटायरमेंट खाता संख्या (PRAN) दी जाएगीद्ध यहां आप न्यूनतम 1000 रुपए के निवेश से खाता शुरू कर सकते हैं।