फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Womens Day: Self-reliance in investment is essential for women; Knowledge of financial literacy is also essent

Women's Day Special: महिलाओं के लिए जरूरी है निवेश की आत्मनिर्भता; वित्तीय साक्षरता की जानकारी भी जरूरी

Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
सार

महिलाएं धन राशि को कई तरह से निवेश कर अपनी आर्थिक स्थिति में और भी सुधार ला सकतीं हैं। वे FD, म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड और अन्य सरकारी योजनाओं में निवेश कर अपनी धन राशि में वृद्धि कर सकतीं हैं। महिलाएं मंथली SIP में निवेश कर 10 फीसदी से अधिक का रिटर्न प्राप्त कर सकतीं हैं।

विज्ञापन
Womens Day: Self-reliance in investment is essential for women; Knowledge of financial literacy is also essent
Women's Day Special - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहली जरूरत 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को सशक्त बनाने की है। कुशल समाज के निर्माण के लिए घर-घर नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने के विचार से शुरुआत करने की जरूरत है। बात सिर्फ बेटी को शिक्षित करने की नहीं, बल्कि उनको आत्मनिर्भर बनाने की है, ताकि उसकी दूसरों पर आत्म-निर्भरता समाप्त हो। वह स्वयं कई निर्णय लेने और परिवार में आर्थिक सहयोग देने में सक्षम हो सके।

विज्ञापन


पाठ्यक्रम में शामिल हो वित्तीय साक्षरता
इसके लिए महिला को वित्तीय साक्षरता की विशेष जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि उच्च शिक्षा में भी एक विषय वित्तीय सेवा की जानकारी का हो, साथ ही इससे होने वाले लाभ से अवगत कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


तलाशें निवेश के विकल्प
महिलाएं धन राशि को कई तरह से निवेश कर अपनी आर्थिक स्थिति में और भी सुधार ला सकतीं हैं। वे FD, म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड और अन्य सरकारी योजनाओं में निवेश कर अपनी धन राशि में वृद्धि कर सकतीं हैं। महिलाएं मंथली SIP में निवेश कर 10 फीसदी से अधिक का रिटर्न प्राप्त कर सकतीं हैं। सरकार की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं तक भी पहुंचाई जा रही है, जैसे- पंजाब नेशनल बैंक की महिला उद्यमी योजना, स्टैंड अप इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट कल्याणी स्कीम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश में बढ़े महिलाओं की भागीदारी
निवेश में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और जागरूक करने की आवश्यकता है, अभी पूर्ण रूप से 47% महिलाएं ही निर्णय लेने में सक्षम हैं। महिलाओं की प्रतिशत दर में बढ़ोतरी हो ये आवश्यक है। अपनी पहली सैलरी से ही निवेश राशि अलग करने की आदत हो।


सोना, महिलाओं की बड़ी ताकत
आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं घर खरीदने से लेकर गोल्ड खरीदने में भी आगे आ रहीं हैं। 27% महिलाएं वित्तीय सलाहकार की मदद भी लेती हैं। महिलाएं सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही LIC चाइल्ड प्लान, गारंटीड इनकम प्लान आदि भी सही है। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जरूरी है कि सीनियर सिटीजन महिलाएं भी इससे परिचित हों। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश एक अच्छा विकल्प है। SWP से निरंतर आय का बंदोबस्त कर सकतीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed