फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   With transactions worth Rs 1 lakh crore govt surpasses FY22 target of monetisation plan

उपलब्धि: सरकार ने पिछले वित्त वर्ष का मौद्रीकरण लक्ष्य किया पार, एक लाख करोड़ रुपये जुटाने में पाई सफलता

Tue, 17 May 2022 07:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 17 May 2022 07:45 PM IST
सार

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते साल अगस्त में राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन कार्यक्रम की घोषणा घोषणा करते हुए कहा था कि सरकार अगले चार साल में सरकारी संपत्तियों को बाजार में चढ़ाकर छह लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। 
 

विज्ञापन
With transactions worth Rs 1 lakh crore govt surpasses FY22 target of monetisation plan
amitabh kant

विस्तार

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय मुौद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में 88,000 करोड़ रुपये जुटाने के अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत बीते वित्त वर्ष के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया।

विज्ञापन


अमिताभ कांत ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) के कार्यक्रम में कहा कि भारत को उच्च वृद्धि दर हासिल करने के लिए विनिर्माण और सेवाओं समेत सभी अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सबसे बड़ा संपत्ति मौद्रीकरण कार्यक्रम चला रहा है। हमने पूर्व अनुमान से 12,000 करोड़ रुपये अधिक जुटाने में सफलता पाई है। यहां बता दें कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते साल अगस्त में राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन कार्यक्रम की घोषणा घोषणा करते हुए कहा था कि सरकार अगले चार साल में सरकारी संपत्तियों को बाजार में चढ़ाकर छह लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed