फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   atm transaction free, rbi forms committee to look into the details

क्या मुफ्त हो सकता है एटीएम का प्रयोग करना, आरबीआई ने गठित की समिति

Tue, 11 Jun 2019 06:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 11 Jun 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
atm transaction free, rbi forms committee to look into the details

एटीएम पर लगने वाले शुल्क पर गौर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को एक समिति का गठन कर दिया है। यह समिति इस बात पर चर्चा करेगी कि क्या एटीएम पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है या नहीं। केंद्रीय बैंक ने छह लोगों को इसका सदस्य बनाया है। 

विज्ञापन

यह लोग होंगे समिति में शामिल

इंडियन बैंक एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी जी कन्नन की अध्यक्षता में गठित इस समिति में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ दिलिप अस्बे, एसबीआई के चीफ जनरल मैनेजर गिरि कुमार नायर, एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड (लायबिलिटी) एस संपत कुमार, कैटमी के निदेशक के. श्रीनिवास और टाटा कम्यूनिकेशन पेमेंट सॉल्यूशन के सीईओ संजीव पाटिल शामिल हैं। 

विज्ञापन

दो महीने में देनी होगी रिपोर्ट

समिति अपनी पहली बैठक के दो महीने बाद अपनी रिपोर्ट देगी। आरबीआई ने कहा है कि समिति द्वारा रिपोर्ट जमा करने के बाद ही बैंक एटीएम शुल्क पर फैसला लेगा। छह जून को आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान इस बात का एलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हो सकती है शुल्क में कमी

आरबीआई ने छह जून को ही आरटीजीएस और एनईएफटी पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह से माफ कर दिया है। यह कदम बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए उठाया था। इसलिए हो सकता है कि आरबीआई ऐसा ही कदम एटीएम प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कर सकता है। हालांकि एटीएम की लागत बढ़ती जा रही है, जिसके चलते बैंक लगातार एटीएम की संख्या को भी कम कर रहे हैं। 

दो साल में बंद हुए 800 एटीएम

आरबीआई के अनुसार, 2011 में जहां देश में कुल एटीएम की संख्या 75 हजार 600 थी, वहीं 2017 में यह बढ़कर 2 लाख 22 हजार 500 हो गई। हालांकि, इसके बाद पिछले दो वित्तीय वर्षों में एटीएम की संख्या लगातार घट रही है और 2019 मार्च तक देश में कुल 2 लाख 21 हजार 700 एटीएम थे।



इस तरह दो वित्तीय वर्षों में ही 800 एटीएम बंद हो गए। दूसरी ओर, 2017 में जहां देश में एटीएम का कुल इस्तेमाल 71.06 करोड़ बार हुआ था, वहीं 2019 ये संख्या बढ़कर 89.23 करोड़ पहुंच गई। यानी दो वित्तीय वर्षों में ही एटीएम से 18.17 करोड़ बार ज्यादा ट्रांजेक्शन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed