फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Why is the world's focus on Indian tourists? From destination weddings to adventure tourism, special strategie

Tourist: भारतीय पर्यटकों पर दुनिया की नजर क्यों? डेस्टिनेशन वेडिंग से एडवेंचर टूरिज्म तक बना रहे विशेष रणनीति

Sat, 14 Feb 2026 04:12 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रिया दुबे Updated Sat, 14 Feb 2026 04:12 PM IST
सार

भारत वैश्विक पर्यटन बाजार में तेजी से उभरता हुआ सबसे बड़ा आउटबाउंड सोर्स मार्केट बन रहा है। इसे देखते हुए मलेशिया, श्रीलंका और सिंगापुर जैसे एशियाई देश भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग, एडवेंचर टूरिज्म, फिल्म शूटिंग, विशेष वीजा और भारतीय खानपान जैसी सुविधाओं पर फोकस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Why is the world's focus on Indian tourists? From destination weddings to adventure tourism, special strategie
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारत वैश्विक पर्यटन के लिए भविष्य के ग्रोथ इंजन के तौर पर उभर रहा है। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय पर्यटकों ने विदेशी यात्राओं में अब तक 3.17 अरब डॉलर खर्च किए हैं। यह देखते हुए कि केवल 92 मिलियन भारतीयों के पास पासपोर्ट है और भारत अभी भी पूरे साउट ईस्ट एशिया से अधिक आउटबाउंड यात्रा करता है। इससे यह दुनिया में विशेषकर एशियाई देशों के लिए एक आवश्यक बाजार बन गया है।

विज्ञापन

भारतीय पर्यटकों को अन्य देश कैसे कर रहे हैं आकर्षित?

अनुमान है कि 2040 तक भारतीय ट्रैवलर्स हर साल 80 से 90 मिलियन ट्रिप करेंगे, जिससे भारत आउटबाउंड ट्रैवल के लिए सबसे बड़ा सोर्स मार्केट बन जाएगा। इस बाजार का लाभ उठाने के लिए मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर व अन्य एशियाई देश भारतीय पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसमें स्पोर्ट और एडवेंचर टूरिजम के साथ डेस्टिनेंशन वेडिंग, बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के साथ फ्लाइंन और क्रूज पर्यटनों के लिए इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं।  

विज्ञापन

भारतीयों के डेस्टिनेशन वेडिंग पर एशियाई देशों की नजर

विदेशी स्तर पर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुंबई वन वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (ओटिएम) सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 60 देशों ने हिस्सा लिया।  मलेशिया पर्यटन विभाग के चैयरमैन मनोहरन पेरियासामी ने बताया कि वर्मतान समय में भारत हमारे लिए एक आवश्यक पर्यटन बाजार है और हम इस बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं। हम भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए पर्यटन स्थानों, स्पोर्ट और एडवेंचर टूरिजम के साथ डेस्टिनेंशन वेडिंग के लिए विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। क्योंकि भारतीय शादियां लगभग पांच दिन लंबी होती हैं और उनमें अधिक पैसा खर्च होता है। इसके लिए हम मलेशिया में ऐसे सुंदर और नए स्थानों का विस्तार कर रहे हैं, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त हैं। हम एक इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जो भारतीयों की शादी ब्याह की आवश्कताओं को पूरा करता है। इसमें मलेशिया पर्यटन विभाग और श्रीलंका पर्यटन विभाग दोनों ही भारतीय शादियों को संभालने के लिए एक इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। जिसमें डेस्टिनेश वेडिंग के लिए मोहक जगहों का विस्तार किया जा रहा तो दूसरी ओर भारतीय पर्यटकों के लिए शुद्ध शाकाहारी खानों के लिए केटरिंग सर्विस तक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में, मलेशिया में एक मिलियन से अधिक भारतीय विजिटर्स पहुंचे

मनोहरन कहते हैं, कोविड-19 की महामारी के बाद भारतीय पयर्टकों की एशियाई देशों जैसे कि मलेशिया, सिंगापुर, मालद्वीप, श्रीलंका और बाली की यात्रा में वृद्धि हुई है। इससे पहले यूरोपीय देशों के पर्यटक सबसे अधिक एशियाई देशों की यात्रा करते थे, लेकिन अब भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 2024 में, मलेशिया में 1 मिलियन से अधिक भारतीय विजिटर्स पहुंचे, जो कोविड-19 की महामारी  के बाद 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।

श्रीलंका पर्यटन विभाग  रामायण से जुड़े हुए स्थानों का करेगा विस्तार

श्रीलंका पर्यटन विभाग के उप मंत्री प्रो. रुवान रणसिंघे ने कहा, हाल के आर्थिक संकट से उबर रहे श्रीलंका को पर्यटन क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। भारत-श्रीलंका समझौते की तारीफ की। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के पर्यटन बाजार में भारत का दबदबा है। जिससे हमें भारतीय जरूरतों को पूरा करने वाला टूरिज्म डेवलप करने में मदद मिलती है। प्रो. रुवान ने बताया कि श्रीलंका एक रामायण ट्रेल डेवलप कर रहा है, जिसमें खास तौर पर भारतीय पर्यटकों के लिए रामायण से जुड़ी 20 जगहें शामिल हैं। भारतीय पर्यटन मंत्रलाय के आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर 2025 तक, इस साल 4.43 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक श्रीलंका में आ चुके हैं, जो कुल पर्यटक के आने का 22.5 प्रतिशत है।

भारतीय फिल्मों की शूटिंग के लिए आसान पॉलिसी

प्रो. रुवान ने कहा हम भारतीय फिल्मों की शूटिंग के लिए पॉलिसी को आसान बना रहे हैं। जिसमें  बॉलीवुड, कॉलीवुड, टॉलीवुड अगर श्रीलंका में शूटिंग करना चाहते है तो हमारी सरकार ने फिल्मेकर्स के लिए 7 दिनों में अप्रूवल की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा श्रीलंका में हम अधिक भारतीय रेस्टोरेंट बनाने रहे हैं, इससे भारतीय यात्रियों की संख्या में सीधे तौर पर सुधार होगा क्योंकि खाने की उपलब्धता एक ऐसी चीज है, जिसकी भारतीय तलाश करते हैं। साथ ही एडवेंचर पर्यटन, लंबे वीक एंड पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

युवाओं के लिए स्पोर्ट, एडवेंचर, फ्लाइंग और क्रूज टूरिज्म पर ध्यान

सिंगापुर के पर्यटन विभाग के अनुसार भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसमें युवा वर्ग अधिक है। इसलिए इन युवा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हम नए पर्यटन स्थलों के साथ स्पोर्ट, एडवेंचर, सफारी जैसे क्षेत्रों का विस्तार कर रहे हैं। मनोहरन कहते हैं, भारतीय पर्यटकों के व्यहवार में बदलाव आया है, वे अब साइट सीइंग करने के बजाए एक्सपीरियंस वाले पर्यटन को पसंद करते हैं। इसके लिए हम एडवेंचर, स्पोर्ट्स टूरिज्म, हाइकिंग, ट्रेलिंग, साइकिल और एथलेटिक टूरिज्म का बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही फ्लाइंग और क्रूज टूरिज्म का भी विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही स्पेशल वीजा स्कीम को लागू किया जाएंगा जो भारतीय पर्यटकों की यात्रा को आसान करेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed