फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Why Chinese billionaire Jack Ma is in Kathmandu Know Details

Nepal: अलीबाबा के संस्थापक जैक मा चुपचाप काठमांडु पहुंचे, प्रधानमंत्री प्रचंड से मिलने का है कार्यक्रम

Wed, 28 Jun 2023 02:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 Jun 2023 02:05 PM IST
सार

Jack Ma in Nepal: नेपाल के आव्रजन विभाग के प्रमुख झलकराम अधिकारी ने जानकारी दी है कि कि, ''जैक मा अपने निजी विमान से मंगलवार को काठमांडू पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि जैक मा ने चीन से नेपाल के लिए उड़ान भरी थी। नेपाल के आव्रजन विभाग के महानिदेशक अधिकारी ने कहा कि जैक मा को 15 दिन का पर्यटक वीजा दिया गया है।"

विज्ञापन
Why Chinese billionaire Jack Ma is in Kathmandu Know Details
जैक मा - फोटो : PTI

विस्तार

चीन की दिग्गज ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा नेपाल की राजधानी काठमांडु पहुंचे हैं। नेपाली अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि चीन के अरबपति कारोबारी जैक मा मंगलवार दोपहर नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। वे यहां प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से मिलने वाले हैं। जानकारी के अनुसार अलीबाबा के संस्थापक सात सदस्यीय टीम के साथ नेपाल पहुंचे हैं और काठमांडू के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

विज्ञापन

जैक मा को नेपाल ने 15 दिन का पर्यटक वीजा दिया है

नेपाल के आव्रजन विभाग के प्रमुख झलकराम अधिकारी ने जानकारी दी है कि कि, ''जैक मा अपने निजी विमान से मंगलवार को काठमांडू पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि जैक मा ने चीन से नेपाल के लिए उड़ान भरी थी। नेपाल के आव्रजन विभाग के महानिदेशक अधिकारी ने कहा कि जैक मा को 15 दिन का पर्यटक वीजा दिया गया है।" बताया जा रहा है कि उनका नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से मिलने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

मा के नेपाल पहुंचने के बारे में नहीं की गई है कोई आधिकारिक घोषणा

हालांकि, एएनआई के अनुसार, चीनी उद्यमी के काठमांडू आगमन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और उन्होंने देश में अपने प्रवास के दौरान किसी भी सुरक्षा की मांग नहीं की है। उनकी नेपाल यात्रा के कारणों को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीनी बिजनेस टाइकून चीन से गायब होने की खबरों के बाद विदेशों में लगभग एक साल बिताने के बाद हाल ही में मुख्य भूमि चीन लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed