{"_id":"618031bd52f1b8678a0faa3a","slug":"wholesale-prices-of-edible-oil-may-come-down-by-up-to-rs-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन: 5 रुपये तक घट सकती हैं खाद्य तेल की थोक कीमतें, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
त्योहारी सीजन: 5 रुपये तक घट सकती हैं खाद्य तेल की थोक कीमतें, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Mon, 01 Nov 2021 11:59 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:59 PM IST
सार
एसईए ने कहा कि शुल्क में कटौती के बाद 10 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच पामोलिन, रिफाइंड सोया और रिफाइंड सूरजमुखी की थोक कीमतों में 7 से 11 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
खाद्य तेल
- फोटो : pixabay
विस्तार
इस त्योहारी सीजन खाद्य तेल की थोक कीमतें 3-5 रुपये प्रति किलोग्राम घट सकती हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को उद्योग संगठन एसईए ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दाम घटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
खाद्य तेल की कीमतों में और कमी नहीं आने के बीच सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने कहा कि उससे सदस्यों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इस त्योहारी सीजन में खाद्य तेल की थोक कीमतों में 3-5 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 3,000-5,000 रुपये प्रति टन की कमी का फैसला किया है।
विज्ञापन
खाद्य तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार ने हाल के दिनों में काफी प्रयास किए हैं। इनमें अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयात शुल्क में कमी भी शामिल है।
विज्ञापन
एसईए ने कहा कि शुल्क में कटौती के बाद 10 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच पामोलिन, रिफाइंड सोया और रिफाइंड सूरजमुखी की थोक कीमतों में 7 से 11 फीसदी की कमी आई है।