फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   When will the India-US trade agreement be signed? Ambassador Sergio Gor gave important hints

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कब? राजदूत सर्जियो गोर और गोयल ने दिए बड़े संकेत

Fri, 20 Feb 2026 12:45 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 20 Feb 2026 12:45 PM IST
सार

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हस्ताक्षर की संभावना है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द भारत दौरे पर आ सकते हैं और दोनों देश संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
When will the India-US trade agreement be signed? Ambassador Sergio Gor gave important hints
सर्जियो गोर और पीयूष गोयल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत दौरा करेंगे। हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है।

विज्ञापन


इसी बीच उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अप्रैल तक लागू किए जाने की संभावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के साथ यूके और ओमान के मुक्त व्यापार समझौते अप्रैल तक लागू किए जाने की संभावना है, जबकि न्यूजीलैंड के साथ एफटीए को सितंबर तक ऑपरेशनल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच संभावित बैठक के संकेत

उन्होंने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संभावित बैठक उचित समय पर होगी। भारत एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर गोर ने कहा कि इंतजार कीजिए, मुझे विश्वास है कि यह सही समय पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात 13 फरवरी 2025 को वाशिंगटन डीसी में हुई थी, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक कार्य यात्रा की मेजबानी की थी। वर्ष 2025 के दौरान दोनों नेताओं के बीच विशेष रूप से व्यापार वार्ताओं को लेकर नियमित संवाद बना रहा।

भारत ने औपचारिक रूप से पैक्स सिलिका में शामिल होने का एलान किया

गोर इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में उस समय मौजूद थे जब भारत ने औपचारिक रूप से ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल होने की घोषणा की। यह अमेरिका के नेतृत्व में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सप्लाई चेन सुरक्षा से जुड़ी एक प्रमुख पहल मानी जा रही है। इस अवसर पर अमेरिका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और पैक्स सिलिका घोषणा पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया।  गोर ने कहा कि पैक्स सिलिका क्षमताओं का एक गठबंधन है।

दोनों देशों के बीच सहयोग के व्यापक अवसर मौजूद

समिट को लेकर गोर ने इसे बेहद प्रभावशाली बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग के व्यापक अवसर मौजूद हैं और दोनों देश इन अवसरों पर सक्रिय रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं। इससे पहले इस माह उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को असीम संभावनाओं वाला बताते हुए नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते का उल्लेख किया था, जिसमें अमेरिकी टैरिफ में कमी और ऊर्जा व प्रौद्योगिकी सहयोग को नई दिशा देने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed