{"_id":"638f3f3614e8767bd655d5f1","slug":"wallmart-and-flipkart-will-help-msme-s-to-grow-export-of-this-sector-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME: वॉलमार्ट व फ्लिपकार्ट करेगी छोटे व मंझोले उद्यमों की मदद, मंत्री बोले- एमएसएमई सेक्टर को होगा फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
MSME: वॉलमार्ट व फ्लिपकार्ट करेगी छोटे व मंझोले उद्यमों की मदद, मंत्री बोले- एमएसएमई सेक्टर को होगा फायदा
Tue, 06 Dec 2022 06:40 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:40 PM IST
सार
MSME: सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि वॉलमार्ट के वृद्धि प्रोग्राम ने बड़ी संख्या में भारतीय एमएसएमई को अपना विस्तार करने, उत्पादन बढ़ाने और अनुभव हासिल करने में सक्षम बनाया है।
विज्ञापन
एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे व अन्य।
- फोटो : Social Media
विस्तार
ऑनलाइन रिटेल कारोबार से जुड़ी आई कंपनियों वॉलमार्ट (Wallmart) व फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज़ कार्पोरेशन (एनएसआईसी) के साथ एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। कंपनियों की ओर से कहा गया है कि इस समझौते से, देशभर में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अपनी क्षमताओं में विस्तार करने में मदद मिलेगी। यह भागीदारी छोटे व मंझोले कारोबारियों को स्थानीय व वैश्विक बाजारों की रिटेल सप्लाई शृंखलाओं से जुड़ने में मदद करेगी। इस समझौते पर मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने कहा, ''मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि वॉलमार्ट के वृद्धि प्रोग्राम ने बड़ी संख्या में भारतीय एमएसएमई को अपना विस्तार करने, उत्पादन बढ़ाने और अनुभव हासिल करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा, “भारत के एमएसएमई सैक्टर में फिलहाल 6.3 करोड़ एमएसएमई हैं जिनमें करीब 11 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। हम देश में बढ़ते एमएसएमई सैक्टर को वॉलमार्ट की ओर से लगातार सपोर्ट दिए जाने को लेकर उत्सुक हैं।''
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का आयोजन 20,000 एमएसएमई सेक्टर के प्रतिनिधियों को वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वॉलमार्ट वृद्धि) के अंतर्गत अपना प्रशिक्षण पूरा करने के मौके पर किया गया। इस प्रोग्राम से पार्टनर के तौर पर स्वस्ति भी जुड़ी है। कार्यक्रम के दौरान नेशनल स्माॅल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौरांग दीक्षित भी मौजूद थे।
विज्ञापन