फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vistara airline to ramp up manpower to 5000 this year says CEO Vinod Kannan

तैयारी: विस्तारा एयरलाइन की योजना, इस साल के अंत तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 5000 करेगी

Tue, 22 Feb 2022 05:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Feb 2022 05:38 PM IST
सार

Vistara Airline To Ramp UP Manpower: विस्तारा एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर 5,000 करने की तैयारी है। उन्होंन कहा कि एयरलाइन बेड़े का विस्तार करने और समग्र सेवाओं में और अधिक सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 
 

विज्ञापन
Vistara airline to ramp up manpower to 5000 this year says CEO Vinod Kannan
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विस्तारा एयरलाइन ने इस साल के अंत तक अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने की योजना बनाई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर 5,000 करने की तैयारी है। उन्होंन कहा कि एयरलाइन बेड़े का विस्तार करने और समग्र सेवाओं में और अधिक सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में कंपनी में लगभग 4,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी की पहली से लेकर तीसरी लहर तक ने हवाई यातायात पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। दूसरी लहर के बाद पिछले साल के अंत में हवाई यातायात में कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन तीसरी लहर से इसे एक बार फिर से झटका लगा। हालांकि, एयरलाइन उद्योग फिर से यातायात संख्या में सुधार देख रहा है। सीईओ विनोद कन्नन ने मंगलवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि फरवरी में मांग वापस लौट आई है और लोगों ने फिर से हवाई सफर करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि संक्रमण मामलों के कम होने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहता है, तो हवाई यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। 
विज्ञापन


कन्नन ने कहा कि एयरलाइन एक साथ कई स्तरों पर काम कर रही है और इस समय कोविड-पूर्व अवधि की तुलना में अधिक उड़ानों का परिचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी एक दिन में करीब 220 से 250 उड़ानें संचालित हो रही हैं। अब इस पर गौर करना है कि हम किस तरह आगे की ओर बढ़ते रहें। इसलिए हमें अपने बेड़े में विस्तार करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम के तौर पर स्थापित विस्तारा के बेड़े में फिलहाल 50 विमान शामिल हैं, जिन्हें वर्ष 2023 के अंत तक 70 तक ले जाने का कंपनी का इरादा है। इस साल के अंत बढ़ाएगी तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 5,000 करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed