फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   USISPF said interim budget represents welcome statement of responsible fiscal management in an election year

US: 'चुनावी वर्ष में राजकोषीय प्रबंधन...', जानें भारत के अंतरिम बजट पर क्या बोला अमेरिकी व्यापार संगठन

Tue, 06 Feb 2024 10:30 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 06 Feb 2024 10:30 AM IST
सार

अमेरिका-भारत रणनीतिक और साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने बढ़ते अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संबंधों के अनुरूप बुनियादी ढांचे, समावेशी विकास और राजकोष की मजबूती पर सरकार के लगातार ध्यान देने की सराहना की। 
 

विज्ञापन
USISPF said interim budget represents welcome statement of responsible fiscal management in an election year
निर्मला सीतारमण - फोटो : PIB

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल एक फरवरी को संसद में अंतरिम बजट 2024 पेश किया था। अंतरिम बजट में वृद्धि पर ध्यान देने के लिए अमेरिका स्थित भारत-केंद्रित व्यापार वकालत समूह ने सीतारमण की सराहना की। साथ ही कहा कि यह अंतरिम बजट चुनावी वर्ष में जिम्मेदार राजकोषीय प्रबंधन को दर्शाता है। 

विज्ञापन


अमेरिका-भारत रणनीतिक और साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने बढ़ते अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संबंधों के अनुरूप बुनियादी ढांचे, समावेशी विकास और राजकोष पर सरकार के लगातार ध्यान रखने की सराहना की। यूएसआईएसपीएफ ने कहा, 'अंतरिम बजट में कोई बड़ी नीतिगत घोषणा नहीं की गई है, यह चुनावी वर्ष में जिम्मेदार राजकोषीय प्रबंधन को दर्शाता है।'
विज्ञापन


बता दें, भारत में अप्रैल और मई के बीच आम चुनाव होने की उम्मीद है। 

राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी तक होगा सीमित
बजट अनुमानों के अनुसार, आगामी वित्त वर्ष 2025 के लिए राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी तक सीमित हो जाएगा और जीडीपी की वृद्धि छह से सात फीसदी के बीच रहेगी। वहीं, सरकार की प्राथमिकताएं सामाजिक सुरक्षा और रोजगार सृजन के लिए अल्पकालिक खर्च पर केंद्रित रहेंगी और पूंजीगत व्यय में मध्यम अवधि की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें करेगी मदद
यूएसआईएसपीआईएफ ने कहा, 'हमारा मानना है कि राजकोषीय मजबूती की रूपरेखा के तहत ये प्राथमिकताएं भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, सरकार की कर्ज लेने की लागत को कम करने और विदेश व्यापार तथा निवेश को समर्थन देने में मदद करेंगी, जो अमेरिका-भारत साझेदारी की नींव है।'

बजट ने पूंजीगत व्यय को बढ़ाया
समूह ने कहा, 'अमेरिका-भारत के बढ़ते वाणिज्यिक संबंधों के अनुरूप हम बुनियादी ढांचे, समावेशी विकास और राजकोषीय मजबूती पर सरकार के निरंतर ध्यान की सराहना करते हैं। साल 2024 के बजट ने पूंजीगत व्यय को बढ़ा दिया है, जो 133.9 अरब डॉलर हो गया है। यह आर्थिक विकास के इंजन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।' 

साथ ही, सरकार ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण को प्राथमिकता दी है, जिसमें सड़कों, रेलों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों के लिए 130 अरब डॉलर आवंटित किए गए हैं। इन सभी निवेशों से इन क्षेत्रों में निजी निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी शामिल है।


इसकी भी की सराहना
यूएसआईएसपीआईएफ ने कहा, 'हम बजट में शामिल महत्वपूर्ण सामाजिक खर्च को भी पहचानते हैं और उसका समर्थन करते हैं जैसे कि अगले पांच वर्षों में 20 मिलियन किफायती घरों का निर्माण, जो नई नौकरियों और निर्माण क्षेत्र के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।' इसके अलावा, समूह ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में निरंतर कदमों की सराहना की, जिसमें 10 मिलियन घरों को मुफ्त रूफटॉप सौर-जनित बिजली प्रदान करने की परियोजना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed