फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   USA treasury secretary janet yellen appreciate india leadership on debt issue as g20 presidency

G20: अमेरिकी वित्त मंत्री ने भी माना भारत की नेतृत्व क्षमता का लोहा, कही बड़ी बात

Mon, 17 Jul 2023 12:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Jul 2023 12:18 PM IST
सार

दुनिया आज देख रही है कि जी20, वैश्विक चुनौतियों जैसे पर्यावरण बदलाव, महामारी से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकासशील देशों की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
USA treasury secretary janet yellen appreciate india leadership on debt issue as g20 presidency
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने भी भारत की नेतृत्व क्षमता का लोहा माना है। सोमवार को अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करता है। कर्ज के मुद्दे पर भारत ने गजब की नेतृत्व क्षमता दिखाई है। 
विज्ञापन


क्या बोलीं अमेरिकी वित्त मंत्री
अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने जी20 की बैठक से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत की नेतृत्व क्षमता की अमेरिका भी तारीफ करता है और हम आगे भी सहयोग जारी रखेंगे। दुनिया आज देख रही है कि जी20, वैश्विक चुनौतियों जैसे पर्यावरण बदलाव, महामारी से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकासशील देशों की मदद कर रहा है। जेनेट येलेन ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि बैठक के दौरान हम कुछ अहम कदम उठा सकेंगे।' 
विज्ञापन


भारत ने कर्ज के मुद्दे पर बेहतर काम किया
अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि कर्ज के मुद्दे पर भारत की नेतृत्व क्षमता कमाल की रही है। साथ ही बहुपक्षीय कर्ज की  पुनर्संरचना पर भारत ने जी20 देशों का काफी सहयोग किया है। बहुपक्षीय विकसित बैंकों को बेहतर बनाने में भारत ने कई अहम सुझाव दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और अमेरिका के संबंधों पर जेनेट येलेन ने कहा कि दोनों देश आर्थिक, तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं और सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रहे हैं। अक्षय ऊर्जा की दिशा में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। येलेन ने कहा कि भारत, अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed