फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   USA plans to h-1b visa making easier for indians to live work in america amid pm modi visit

USA: पीएम मोदी के दौरे के बीच भारतीयों को तोहफा देने की तैयारी में अमेरिका, एच-1बी वीजा पर होगा बड़ा एलान

Thu, 22 Jun 2023 12:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2022 में अमेरिका सरकार द्वारा जारी किए गए कुल एच-1बी वीजा में से 73 प्रतिशत करीब 4,42,000 वीजा भारतीयों को ही जारी किए गए थे। 

विज्ञापन
USA plans to h-1b visa making easier for indians to live work in america amid pm modi visit
अमेरिका का विदेश विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं और उनके दौरे के बीच ही अमेरिका ने भारतीयों को तोहफा देने की तैयारी कर ली है। दरअसल अमेरिका की सरकार, भारतीयों को अमेरिका में रहने और वहां काम करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी कर रही है। दरअसल अमेरिका का विदेश विभाग गुरुवार को ये एलान कर सकता है कि कुछ भारतीय और अन्य देशों के कामगार, जो एच-1बी वीजा धारक हैं, वह अपने वीजा को अमेरिका में रहकर ही रिन्यू करा सकते हैं। अभी तक एच-1बी वीजाधारकों को अपने देश लौटना होता था और उसके बाद ही एच-1बी वीजा रिन्यू हो पाता था। 
विज्ञापन


भारतीयों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत एच-1बी वीजाधारकों को यह सुविधा दी जाएगी और आने वाले सालों में इस सेवा में विस्तार किया जा सकता है। इस योजना से सबसे ज्यादा भारतीयों को फायदा होगा क्योंकि एच-1बी वीजा लेकर अमेरिका में काम करने वाले लोगों में सबसे ज्यादा तादाद भारतीयों की ही है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022 में अमेरिका सरकार द्वारा जारी किए गए कुल एच-1बी वीजा में से 73 प्रतिशत करीब 4,42,000 वीजा भारतीयों को ही जारी किए गए थे। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग इस प्रोजेक्ट में बदलाव भी कर सकता है। व्हाइट हाउस ने भी इसे लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- USA: जिल बाइडन ने PM मोदी का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बीच पारिवारिक साझेदारी बनाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एच-1बी वीजा
बता दें कि अमेरिका की सरकार हर साल विभिन्न कंपनियों को 65 हजार एच-1बी वीजा उपलब्ध कराती है। जिनकी मदद से कंपनियां विदेशों से स्किल्ड कामगारों को नौकरी दे सकती हैं। इनके अतिरिक्त एडवांस डिग्रीधारकों के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा 20 हजार अतिरिक्त वीजा कंपनियों को दिए जाते हैं। यह वीजा 3 साल के लिए मान्य होता है और इसे अगले तीन सालों के लिए रिन्यू कराया जा सकता है। एच-1बी वीजा का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अमेजन, अल्फाबेट और मेटा जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed