फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Visa News know ho to apply h 1b visa who are eligible and what is lottery system

एच-1बी : कैसे करें अप्लाई, क्या है लॉटरी सिस्टम? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Thu, 18 Mar 2021 07:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 18 Mar 2021 07:38 AM IST
सार

  • अगले वित्त वर्ष के लिए एच-1बी वीजा आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू हो गई है।
  • यह तीन साल के लिए वैध होता है, जिसे बढ़ाकर छह वर्षों के लिए किया जा सकता है। 
  • एक साल में 65,000 एच-1बी जारी किए जाते हैं। 

विज्ञापन
US Visa News know ho to apply h 1b visa who are eligible and what is lottery system
H-1B Visa - फोटो : pixabay

विस्तार

अगले वित्त वर्ष के लिए एच-1बी वीजा आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू हो गई है और कंप्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ में सफल प्रतिभागियों को 31 मार्च तक इस बारे में सूचित किया जाएगा। हाल ही में अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) ने घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2022 के लिए एच-1बी वीजा के लिए शुरुआती पंजीकरण नौ मार्च को दोपहर में शुरू होगा और 25 मार्च की दोपहर तक चलेगा। एजेंसी ने कहा कि अगर उसे 25 मार्च तक पर्याप्त संख्या में पंजीकरण प्राप्त हो गए तो वह बिना किसी क्रम के पंजीकरण का चयन कर चुने हुए लोगों की अधिसूचना 31 मार्च तक भेज देगी।

विज्ञापन


क्या है एच-1बी वीजा?
एच-1बी गैर-आव्रजक वीजा होता है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विशेष तकनीकी दक्षता वाले पदों पर विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति होती है। इस वीजा के जरिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति करती हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम की बात: पीएफ व आईटीआर सहित अगले महीने से बदल रहे हैं पांच नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


कब तक वैध होता है एच-1बी वीजा?
एच-1बी वीजा शुरुआत में तीन साल के लिए वैध होता है, जिसे बढ़ाकर छह वर्षों के लिए किया जा सकता है। अमेरिकी कांग्रेस के नियमों के अनुसार, एक साल में 65,000 एच-1बी जारी किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त 20,000 वीजा STEM सब्जेक्ट्स से किसी अमेरिकी यूनिवर्सिटी से हाईयर स्टडी पूरी कर चुके विदेशी छात्रों के लिए जारी किए जाते हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष करीब 10 हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं। 

आगे जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन? कैसे करें अप्लाई और क्या है लॉटरी सिस्टम?

कौन कर सकता है आवेदन?
सैद्धांतिक और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ विशेष व्यवसायों में काम करने वाले लोग एच-1बी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भारतीय आईटी पेशेवरों में सबसे लोकप्रिय है। अप्रैल 2020 में अमेरिका को 2,75,000 पंजीकरण अनुरोध प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 67 फीसदी भारत से थे।

कैसे करें अप्लाई?

  • एच-1बी रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) खाता बनाना होगा।
  • अब आवेदक को 10 डॉलर नॉन-रिफंडेबल एच-1बी रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान आपसे जरूरी जानकारी पूछी जाएगी।
  • केवल चयनित पंजीकरण वाले ही एच-1बी कैप-विषय याचिका दायर करने के पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें: काम की खबर: क्या आपके खाते में आ रहा है गैस सब्सिडी का पैसा? तुरंत करें चेक


क्या है लॉटरी सिस्टम?
इस वर्ष वीजा के चयन के लिए लॉटरी प्रणाली का उपयोग होगा। भारत, पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में इंटरनेट के आगमन के बाद से, इन देशों में नौकरियों की कमी के कारण USCIS द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसकी वजह से कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली की शुरुआत हुई, जिसमें योग्य आवेदकों को अनियमित रूप से चुना जाता है।

इस साल कैसे होगा चयन? 
इस साल नए वेतन-आधारित एच-1बी वीजा के अनुसार, अब आवेदकों को उनके वेतन के आधार पर चुना जाएगा। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, USCIS के अनुसार नियोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली सैलरी सबसे योग्य उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छा संकेतक है। एच-1बी याचिकाओं का वेतन-आधारित चयन नौ मार्च 2021 को प्रभावी होने की उम्मीद थी, लेकिन बाइडन प्रशासन ने इसे समीक्षा के लिए 31 दिसंबर 2021 तक रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed