फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Semiconductor will get incentive on investment in India Finance Minister Nirmala Sitharaman met industrialists

निवेश का आमंत्रण: अमेरिकी सेमीकंडक्टर को भारत में मिलेगा प्रोत्साहन, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की उद्योग जगत से मुलाकात

Wed, 27 Apr 2022 04:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Apr 2022 04:40 AM IST
सार

सिलिकॉन वैली में स्थित कंपनियों के अधिकारियों को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में तमाम अवसरों की जानकारी दी और कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत सरकार एक बड़े मिशन को लेकर चल रही है। सरकार ने पिछले साल देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 76,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
US Semiconductor will get incentive on investment in India Finance Minister Nirmala Sitharaman met industrialists
Nirmala Sitharaman meeting with Business Leaders - फोटो : Twitter@FinMinIndia

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर उद्योग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें भारत में निवेश का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनियों को प्रोत्साहन का फायदा दिया जाएगा।

विज्ञापन


सिलिकॉन वैली में स्थित कंपनियों के अधिकारियों को उन्होंने भारत में तमाम अवसरों की जानकारी दी और कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत सरकार एक बड़े मिशन को लेकर चल रही है। सरकार ने पिछले साल देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 76,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारत को उच्च प्रौद्योगिकी आधारित उत्पादन के प्रमुख के रूप में स्थापित करना है। 
विज्ञापन


चिप उद्योग को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन नीति
भारत चिप उद्योग को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन की नीति को बढ़ावा दे रहा है। वित्तमंत्री ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों के साथ बैठक में कहा कि भारत ने हाल के समय में अपनी क्षमताओं को काफी हद तक बढ़ाया है। रिसर्च एवं विकास के लिए अकादमिक संस्थानों के साथ सहयोग भी कर रहे हैं। वित्तमंत्रालय ने इस बारे में एक ट्वीट किया और कहा कि वैश्विक आपूर्ति चेन में अड़चनों के कारण कुछ क्षेत्रों पर ज्यादा निर्भरता की समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने भारत में उबर की विस्तार योजना की जानकारी देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी कंपनियां यातायात को मजबूत बनाने और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed