फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   us india bilateral trade can address global economy challenges says eric garcetti usa student visa

USA: भारत और अमेरिका के बीच बढ़ेगा व्यापार, राजदूत गार्सेटी बोले- वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह करना जरूरी

Fri, 09 Jun 2023 02:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 09 Jun 2023 02:50 PM IST
सार

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका जाते हैं। गार्सेटी ने कहा कि यह देखना सुखद है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हो रहे हैं। 

विज्ञापन
us india bilateral trade can address global economy challenges says eric garcetti usa student visa
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी - फोटो : ani

विस्तार

भारत और अमेरिका रक्षा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। अब दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को भी बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार, वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए बेहद अहम है। एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एरिक गार्सेटी और पीयूष गोयल के बीच हुई बैठक 
एरिक गार्सेटी ने भारत के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस मुलाकात में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई। हाल ही में दिल्ली स्थित यूएस मिशन में सातवां वार्षिक छात्र वीजा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिका के वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंटरव्यू किया। 
विज्ञापन


अमेरिका में पढ़ने वाले सबसे ज्यादा विदेशी छात्र भारतीय
इस दौरान अमेरिकी दूतावास में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका जाते हैं। गार्सेटी ने कहा कि यह देखना सुखद है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हो रहे हैं। बीते साल भारत से सबसे ज्यादा छात्र पढ़ाई करने अमेरिका गए और आने वाले कुछ साल यह स्थिति नहीं बदलने वाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्सेटी ने कहा कि साल 2022 में अमेरिका के हर पांचवें छात्र वीजा को एक भारतीय छात्र को जारी किया गया था। भारतीय छात्र ना सिर्फ अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं बल्कि दशकों से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप  छोड़ रहे हैं। एरिक गार्सेटी ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर हरित ऊर्जा की दिशा में काम करें, ये उनकी प्राथमिकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed