फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Upto 9.25 percent interest on FD for senior citizens, RBI may increase the repo rate once more in April

RBI: वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 9.25 फीसदी तक ब्याज, अप्रैल में रिजर्व बैंक एक बार और बढ़ा सकता है रेपो दर

Sat, 11 Mar 2023 05:21 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Mar 2023 05:21 AM IST
सार

अप्रैल में आरबीआई एक बार फिर से रेपो दर बढ़ाता है। तो एफडी पर और ज्यादा ब्याज मिल सकता है। ऐसे में आकर्षक रिटर्न के लिए इस समय डेट और फिक्स्ड इनकम बेहतर साबित हो सकते हैं, खासकर तब जब इक्विटी बाजार में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव है।

विज्ञापन
Upto 9.25 percent interest on FD for senior citizens, RBI may increase the repo rate once more in April
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्ज के लगातार महंगे होने के साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर भी ब्याज लगातार बढ़ रहा है। छोटे बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों को 9.25 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। हालांकि, बड़े बैंक भी 8 से 8.50 फीसदी तक की पेशकश कर रहे हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा है कि वह वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिन के जमा पर 9.25 फीसदी ब्याज देगा।

विज्ञापन


अप्रैल में आरबीआई एक बार फिर से रेपो दर बढ़ाता है। तो एफडी पर और ज्यादा ब्याज मिल सकता है। ऐसे में आकर्षक रिटर्न के लिए इस समय डेट और फिक्स्ड इनकम बेहतर साबित हो सकते हैं, खासकर तब जब इक्विटी बाजार में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव है।
विज्ञापन


कोटक और एसबीआई ने भी बढ़ाया ब्याज
कोटक बैंक इस समय 390 दिन के एफडी पर 7.20 फीसदी और 364 दिन के एफडी पर 6.2 फीसदी ब्याज दे रहा है। एसबीआई 400 दिन के एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • विशेषज्ञों का कहना है कि एफडी का चयन करते समय आपको उस अवधि को देखना चाहिए जिसके लिए आप निवेश करना चाहते हैं। यानी जब तक आपको पैसे की जरूरत न हो, आप तब तक के लिए निवेश कर सकते हैं।  


एक्सिस ने बढ़ाया 0.40 फीसदी ब्याज
एक्सिस बैंक ने एफडी पर 0.40 फीसदी तक ब्याज बढ़ा दिया है। 13 माह से 24 माह के एफडी पर अब 7.15 फीसदी ब्याज मिलेगा जो पहले 6.75 फीसदी था। दो साल से ढाई साल के जमा पर 7.26 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 30 महीने से 10 साल के एफडी पर 7 फीसदी  का ब्याज मिल रहा है। नई दरें 10 मार्च से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed