फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI transactions worth ₹230 lakh crore in a year, FY 2026 figures released

UPI Payments: यूपीआई से एक साल में हुआ ₹230 लाख करोड़ का लेनदेन, वित्त वर्ष 2026 के आंकड़े जारी

Tue, 03 Feb 2026 04:59 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 03 Feb 2026 04:59 PM IST
सार

सरकार ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक UPI से रिकॉर्ड ₹230 लाख करोड़ के लेनदेन हुए हैं। UPI अब 8 देशों में सक्रिय है और IMF के अनुसार यह दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल फास्ट-पेमेंट प्रणाली बन चुका है।

विज्ञापन
UPI transactions worth ₹230 lakh crore in a year, FY 2026 figures released
यूपीआई - फोटो : freepik

विस्तार

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए चालू वित्त वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक रिकॉर्ड ₹230 लाख करोड़ के घरेलू लेनदेन दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा यूपीआई के तेजी से बढ़ते उपयोग और डिजिटल भुगतान में भारत की मजबूत होती भूमिका को दर्शाता है।

विज्ञापन

वित्त वर्ष 2023 में कुल लेनदेन का मूल्य 230 करोड़ रुपये रहा

प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से लेनदेन का मूल्य तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 2022-23 में जहां कुल लेनदेन मूल्य ₹139 लाख करोड़ था, वहीं 2025-26 में दिसंबर तक यह बढ़कर ₹230 लाख करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

यूपीआई का इस्तेमाल आठ देशों में हो रहा

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि यूपीआई अब भारत से बाहर भी विस्तार कर रहा है और मुद्रा रूपांतरण व स्थानीय कानूनों के पालन के साथ आठ देशों में इस्तेमाल हो रहा है। संसद में लिखित उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई फिलहाल भूटान, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, कतर, सिंगापुर, श्रीलंका और यूएई में संचालित है। उन्होंने बताया कि सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल)  मिलकर यूपीआई के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए कई कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलों में साझेदार देशों की तेज भुगतान प्रणालियों के साथ यूपीआई लिंकज का संचालन शामिल है, ताकि सीमा-पार व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) रेमिटेंस को सुगम बनाया जा सके। इसके अलावा यात्रा-आधारित कॉरिडोर के जरिए व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) भुगतान को सक्षम करने पर भी काम किया जा रहा है।

वैश्विक रिटेल पेमेंट्स के कुल लेनदेन में यूपीआई की हिस्सेदारी 49%

वित्त मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की जून 2025 की रिपोर्ट 'ग्रोइंग रिटेल डिजिटल पेमेंट्स (द वैल्यू ऑफ इंटरऑपरेबिलिटी)'  में यूपीआई को लेनदेन संख्या के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल फास्ट-पेमेंट प्रणाली माना गया है। वहीं एसीआई वर्ल्डवाइड रिपोर्ट 2024 के अनुसार, वैश्विक रियल-टाइम रिटेल पेमेंट्स के कुल लेनदेन में UPI की हिस्सेदारी लगभग 49% है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed