फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   upi service outage due to technical glitch npci news and updates

सर्वर डाउन: यूपीआई से पेमेंट नहीं होने से उपभोक्ता परेशान, इस साल दूसरी बार हुई ऐसी समस्या

Sun, 24 Apr 2022 10:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 24 Apr 2022 10:02 PM IST
सार

इस साल में यह दूसरी बार है जब यूपीआई सर्वर डाउन हुआ है। इससे पहले आखिरी बार 9 जनवरी को यूपीआई का सर्वर डाउन हुआ था। 

विज्ञापन
upi service outage due to technical glitch npci news and updates
upi - फोटो : twitter

विस्तार

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्वर रविवार को एक घंटे से अधिक समय तक के लिए बाधित रहा। इस वजह से पूरे देश में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। इसका स्वामित्व और संचालन नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के पास है। ये इस साल में दूसरी बार है जब इस तरह की समस्या आई है।

विज्ञापन


फोन-पे, गूगल-पे और पेटीएम जैसे प्रमुख यूपीआई एप के माध्यम से लेन-देन नहीं होने की शिकायत उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर के जरिए की। लोगों को भुगतान करने या पैसे ट्रांसफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहले आखिरी बार 9 जनवरी को यूपीआई का सर्वर डाउन हुआ था। इसको लेकर एनपीसीआई ने अभी तक औपचारिक ट्वीट या बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा संचालित एक वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है। भारत के खुदरा लेनदेन का 60 प्रतिशत से अधिक लेनदेन वर्तमान में यूपीआई से ही किया जाता है। ये भुगतान प्रणाली बड़ी मात्रा में लेनदेन को संभालती है। जिनमें से अधिकांश कम मूल्य वाले लेन-देन हैं। 100 रुपये से कम के लेन-देन में यूपीआई वॉल्यूम का 75 प्रतिशत हिस्सा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अकेले मार्च महीने में, यूपीआई से 540 करोड़ लेन-देन किए गया जो 9.60 लाख करोड़ रुपये के थे।  इस बीच, एनपीसीआई, बैंक और इन-हाउस सर्वर पर लोड को कम करने के लिए ऑफलाइन मोड में भुगतान को सक्षम करने पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed