{"_id":"63ff550366943a5fff05ab44","slug":"union-cabinet-approves-contract-signing-with-l-t-for-three-cadet-training-ships-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cabinet: 3100 करोड़ रुपये में तीन प्रशिक्षण जहाजों के लिए एलएंडटी से करार, कैबिनेट ने दी मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Cabinet: 3100 करोड़ रुपये में तीन प्रशिक्षण जहाजों के लिए एलएंडटी से करार, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Wed, 01 Mar 2023 11:10 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Indian Naval Ships
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत 3,100 करोड़ रुपये से अधिक के तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों (शिप्स) के लिए एलएंडटी के साथ अनुबंध हस्ताक्षर को मंजूरी दी। जहाजों की डिलीवरी 2026 से शुरू होने वाली है। इस करार को मंजूरी इंडियन-आईडीडीएम (स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) खरीद श्रेणी के तहत दी गई।
विज्ञापन
यह जहाज नौसेना की भविष्य की जरूरतें पूरी करने के लिए महिलाओं समेत अधिकारी कैडेटों को उनकी बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद समुद्र में प्रशिक्षण देने में काम आएंगे। साथ ही राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से ये जहाज मित्र देशों के कैडेटों को भी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जहाजों को लोगों को निकालने और मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए भी तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
जहाज पूरी तरह स्वदेशी होंगे और इन्हें चेन्नई के कट्टूपल्ली में एलएंडटी के शिपयार्ड में तैयार किया जाएगा। यह परियोजना साढ़े चार साल की अवधि में 22.5 लाख मानव-दिवस का रोजगार सृजित करेगी।
विज्ञापन
वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर-3 भारत-जापान सैन्य अभ्यास में शामिल
भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर-3 भारत-जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहा है। जापान में आयोजित सैन्य अभ्यास ‘शिन्यू मैत्री’ एक से दो मार्च तक चलेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय वायुसेना जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के साथ इस अभ्यास में भाग ले रही है। इस अभ्यास का आयोजन भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ से इतर किया जा रहा है, जो 13 फरवरी, 2023 से दो मार्च, 2023 तक जापान के कोमात्सु में हो रहा है।