फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   union budget 2022 corona crisis increase insurance importance and companies have these expectations from finance minister nirmala sitharaman

Budget 2022: कोरोना ने बढ़ाया बीमा का महत्व, इंश्योरेंस कंपनियों को वित्त मंत्री से ये बड़ी उम्मीदें

Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
सार

Union Budget 2022 Insurance Sector Expectations:  देश का बजट पेश होने की तारीख बेहद नजदीक है। इस बीच तमाम सेक्टर अपनी-अपनी मांगों को सामने रख रहे हैं। इस क्रम में बीमा क्षेत्र को भी बजट में कई बड़े एलान होने की आस है। लाइफ इंश्योरेंस को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी से बाहर किया जा सकता है और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए कोई एक लिमिट बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
union budget 2022 corona crisis increase insurance importance and companies have these expectations from finance minister nirmala sitharaman
केंद्रीय बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का बजट पेश होने की तारीख बेहद नजदीक है। मंगलवार 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2022 पेश करेंगी। इस बीच तमाम सेक्टर अपनी-अपनी मांगों को सामने रख रहे हैं। इस क्रम में बीमा क्षेत्र को भी बजट में कई बड़े एलान होने की आस है। लाइफ इंश्योरेंस को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी से बाहर किया जा सकता है और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए कोई एक लिमिट बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन


जीएसटी कम करने से होगा फायदा
इस क्षेत्र की मांग है कि लाइफ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम इंश्योरेंस दोनों को नई कैटेगरी के तहत जोड़ा जा सकता है या फिर 80सी की लिमिट का ओवरआल बढ़ाया जा सकता है। ऐसा होने पर लगभग ज्यादातर करदाताओं को बड़ा फायदा होगा। इस बार के बजट में इंश्योरेंस/मेडिक्लेम प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी कम करने की उम्मीद भी करदाताओं को है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस मांग को सरकार की ओर से बजट 2022 में शामिल किया जा सकता है। बीमा प्रीमियम पर लगाए जा रहे 18 फीसदी जीएसटी को कम करेगी, ताकि कवर की कुल लागत आबादी के लिए वहनीय बनी रहे। पॉलिसी प्रीमियम पर 5 फीसदी का जीएसटी अधिक लोगों को बीमा योजनाओं को चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगा। 
विज्ञापन


80डी में बदलाव होगा फायदेमंद
इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद हैं कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80डी के तहत कोई इंडिविजुअल अपने और अपने परिवार के लिए मेडिकल क्लेम प्रीमियम पर 25000 रुपये के डिडक्शन का क्लेम कर सकता है। इस लिमिट को बढ़ाकर 50,000 से बढ़ाकर 75000 रुपये किया जाना चाहिए। चिकित्सा खर्च में आ रही बढ़ोतरी और गंभीर बीमारियों के बढ़ते मामलों की वजह से निम्न आय वर्ग के लिए इस तरह की छूट की जरुरत है। टैक्स डिडक्शन लिमिट में बढ़ोतरी से देश में हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। सना इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट के सह संस्थापक श्रीनाथ मुखर्जी, का कहना है कि सरकार को स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी दरें कम करने का एलान करना चाहिए, क्योंकि चिकित्सा सेवाओं पर या तो शून्य जीएसटी है या कम दर है। उस राशि का उपयोग इसके बजाय उच्च कवरेज खरीदने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed