फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Unemployment in country may come down average rate remained less than 10 percent in three weeks

CMII: 29 माह के उच्च स्तर से कम हो सकती है देश में बेरोजगारी, तीन हफ्ते में 10 फीसदी से कम रही औसत दर

Sat, 25 Nov 2023 05:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 Nov 2023 05:42 AM IST
सार

सीएमआईई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अक्तूबर की तुलना में नवंबर में ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी घटने की संभावना है, जबकि शहरी बेरोजगारी बढ़ सकती है। नवंबर के पहले तीन सप्ताह में ग्रामीण इलाकों में औसत बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी रही। यह अक्तूबर के 10.8 फीसदी से कम है।

विज्ञापन
Unemployment in country may come down average rate remained less than 10 percent in three weeks
बेरोजगारी दर - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर नवंबर, 2023 में घट सकती है। ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी बढ़ने से यह अक्तूबर में 29 महीने के उच्च स्तर 10.1 फीसदी पर पहुंच गई थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के पिछले तीनों सप्ताह (19 नवंबर तक) के दौरान औसत बेरोजगारी दर 10 फीसदी से नीचे रही है। ऐसे में नवंबर में बेरोजगारी दर कम होकर करीब 9 फीसदी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, 19 नवंबर तक तीनों सप्ताह को मिलाकर देश की औसत बेरोजगारी दर 8.8 फीसदी रही। 5 नवंबर को समाप्त पहले सप्ताह में यह दर 9.1 फीसदी रही। 12 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश में बेरोजगारी दर 0.4 फीसदी बढ़कर 9.5 फीसदी पर पहुंच गई। तीसरे सप्ताह में यह दर 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 7.9 फीसदी पर आ गई। 

विज्ञापन

शहरों के मुकाबले गांवों में बेहतर रहेगी स्थिति
सीएमआईई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अक्तूबर की तुलना में नवंबर में ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी घटने की संभावना है, जबकि शहरी बेरोजगारी बढ़ सकती है। नवंबर के पहले तीन सप्ताह में ग्रामीण इलाकों में औसत बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी रही। यह अक्तूबर के 10.8 फीसदी से कम है। वहीं, शहरी इलाकों में 19 नवंबर तक बेरोजगारी दर औसतन 9 फीसदी से ज्यादा रही। अक्तूूबर में शहरी बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी रही थी। 19 नवंबर तक तीन सप्ताह में ग्रामीण इलाकों में रोजगार मिलने की औसत दर 38.2 फीसदी से बढ़कर 38.4 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। शहरों में यह घटकर 35.1 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम रह सकती है श्रम भागीदारी
रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में ग्रामीण और शहरी इलाकों दोनों में श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) घट सकती है। इस महीने के पहले तीन सप्ताह के दौरान शहरी इलाकों में एलपीआर 39.4 फीसदी से घटकर औसतन 38.9 फीसदी पर आ गई। ग्रामीण इलाकों में औसत एलपीआर 41.9 फीसदी रही, जो अक्तूबर के 42.8 फीसदी से कम है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed