फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Under the shadow of Omicron 4000 flights canceled worldwide increased trouble during holiday week

flights canceled globally: ओमिक्रॉन के साये में दुनियाभर की 4000 उड़ानें रद्द, छुट्टियों के हफ्ते में बढ़ी परेशानी

Mon, 03 Jan 2022 11:34 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Jan 2022 11:34 AM IST
सार

Aviation Industry Under Shadow Of Omicron: दुनियाभर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन के असर के कारण विमानन उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रविवार को दुनियाभर में लगभग 4000 उड़ाने रद्द की गईं। इनमें से आधे से अधिक उड़ानें सिर्फ अमेरिका में कैंसिल हुईं। 

विज्ञापन
Under the shadow of Omicron 4000 flights canceled worldwide increased trouble during holiday week
उड़ानें कैंसिल - फोटो : iStock

विस्तार

नए साल का जश्न मनाने के लिए दूसरे देशों और मशहूर पर्यटन स्थलों पर जाने का मन बनाने वालों को कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने हताश किया है। दरअसल, ओमिक्रॉन के असर के कारण रविवार को दुनियाभर में लगभग 4000 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें से आधे से अधिक उड़ानें सिर्फ अमेरिका में कैंसिल हुईं। 

विज्ञापन


दुनिया को डराने लगा ओमिक्रॉन
ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप से पूरी दुनिया में एक बार फिर से दहशत पैदा हो गई है। इसका असर हर ओर देखने को मिल रहा है और विमानन उद्योग भी इससे खासा प्रभावित नजर आ रहा है। जहां एक ओर क्रिसमस के मौके पर हजारों उड़ानों के रद्दे होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं नए साल के जश्न पर भी ओमिक्रॉन ने बुरा असर डाला। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ रविवार को ही दुनियाभर में 4000 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें से आधे से अधिक उड़ानें अमेरिका की थीं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा उड़ानें अमेरिका में रद्द
ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के अनुसार, रविवार को रात 8 बजे तक रद्द की गई उड़ानों में से 2,400 से अधिक उड़ानें संयुक्त राज्य अमेरिका आने या जाने वाली थीं। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते प्रकोप के चलते वैश्विक स्तर पर 11,200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। इससे लोगों को खारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सबसे अधिक उड़ानें रद्द करने वाली एयरलाइनों में स्काईवेस्ट और साउथवेस्ट थे, इनकी क्रमशः 510 और 419 उड़ानें रद्द की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल की छुट्टियों पर ग्रहण
क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां आमतौर पर हवाई यात्रा के लिए एक चरम समय होता है, लेकिन कोरोना के नए संस्करण ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने और संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के कारण एयरलाइंस को पायलट और केबिन क्रू की कमी के चलते उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed