फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UIDAI discontinues two services related to Aadhaar card address validation letter and reprint service

सावधान: UIDAI ने बंद की आधार से जुड़ी ये दो सेवाएं, आप पर पड़ेगा असर

Wed, 07 Jul 2021 01:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Jul 2021 01:55 PM IST
सार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए आधार कार्ड में पता अपडेट कराने की सुविधा और पुराने स्टाइल वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट करने की सेवा को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
UIDAI discontinues two services related to Aadhaar card address validation letter and reprint service
आधार कार्ड - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी है। नागरिकों के हित के लिए यूआईडीएआई समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारी देता रहता है। यूआईडीएआई ने आधार से जुड़ी दो खास सुविधाओं को अनिश्चित समय तक के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए आधार कार्ड में पता अपडेट कराने की सुविधा और पुराने स्टाइल वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट करने की सेवा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


एड्रेस वैलिडेशन लेटर
यूआईडीएआई ने एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए आधार अपडेट कराने की सुविधा को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। यूआईडीएआई की वेबसाइट से एड्रेस वैलिडेशन लेटर से जुड़ा विकल्प हट गया है। इसलिए आप अपडेशन के लिए किसी अन्य तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अन्य वैलिड एड्रेस प्रूफ की इस सूची- (https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf) में से किसी भी एक एड्रेस प्रूफ के जरिए अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सीधा असर किराए पर रहने वाले लोगों पर पड़ेगा क्योंकि किराएदार या अन्य आधार कार्ड होल्डर्स इसके जरिए अपना एड्रेस आसानी से अपडेट करा पाते थे। इसके अलावा जिन लोगों के पास एड्रेस में संशोधन के लिए कोई दस्तावेज नहीं है उनको भी परेशानी हो सकती है.

UIDAI ने बंद की रीप्रिंट की सुविधा
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड रीप्रिंट का फॉर्मेट बदल दिया है। यूआईडीएआई अब पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) आधार कार्ड जारी करता है। यह पुराने स्टाइल वाले लंबा-चौड़ा आधार कार्ड के मुकाबले बेहद आकर्षक है और एटीएम कार्ड जितना छोटा है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसलिए इसे आप आसानी से अपनी जेब में रख सकते हैं। 


50 रुपये लगेगा शुल्क
पीवीसी कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। यदि आपके परिवार में चार लोग हैं तो आपको 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। एक ग्राहक द्वारा आधार कार्ड हेल्पलाइन से रीप्रिंट को लेकर पूछे गए सवाल पर आधार हेल्प सेंटर ने बताया कि आप ऑनलाइन माध्यम से आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं अगर आप आधार को फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में रखना चाहते हैं तो आप ई-आधार का प्रिंट निकलवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed