फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Uber and Ola are turning out to be a boon for the Indian Railways

भारतीय रेलवे के लिए आमदनी का जरिया बनी ओला-उबर

Fri, 07 Apr 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 07 Apr 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
 Uber and Ola are turning out to be a boon for the Indian Railways
भारतीय रेलवे

कैब सर्विसेज देने वाली ओला-उबर जैसी कंपनियां भारतीय रेलवे के लिए आमदनी के लिए वरदान साबित हुई हैं। दरअसल ये कंपनियां भारतीय रेलवे को अच्छी खासी आमदनी मुहैया करा रही हैं। 

विज्ञापन


ये टैक्सी कंपनियां अन्य टैक्सी ऑपरेटर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स की अपेक्षा पार्किंग स्पेस के लिए रेलवे स्टेशनों को कहीं ज्यादा किराया दे रही हैं। हाल में हुए बेंगलुरु डिवीजन के एक डील में रेलवे ने 17 करोड़ रुपए में एक साल के लिए ओला-ऊबर कैब के करीब 100 कैब के लिए पार्किंग स्पेस आवंटित किया है। 
विज्ञापन


रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया एक डिवीजन के पांच-छह स्टेशनों के लिए हमने तीन साल के लिए 51 करोड़ की डील की है। उन्होंने बताया कि हम  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी ये करेंगे। कैब को दिया जाने वाला आवंटन टेंडर के माध्यम से पास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भारतीय रेलवे को ओला-उबर से यात्रियों से किराए के अलावा राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे रेलवे को प्रत्येक वर्ष 500 करोड़ रुपए की आमदनी का अनुमान है। 


रेवले द्वारा पार्किंग स्पेस देने से रेलवे के आसपास के इलाकों से यात्रियों को कैब की सुविधाएं देने में मदद मिलेगी। आजकल लोग स्टेशनों तक पहुंचने के लिए अपने व्यक्तिगत वाहन की जगह कैब्स का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। रेलवे द्वारा पार्किंग स्पेस देने से ओला और उबर के ड्राइवर्स के लिए कैब्स की पार्किंग की समस्या कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed