{"_id":"63aad48b0f66e3561a67500b","slug":"tripura-announces-12-pc-hike-in-da-for-govt-employees-pensioners-50-pc-remuneration-for-casual-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"DA-DR Hike News: नए साल में सरकारी कर्मियों को शानदार तोहफा, पार्ट टाइम वर्करों के लिए भी हुआ बड़ा एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DA-DR Hike News: नए साल में सरकारी कर्मियों को शानदार तोहफा, पार्ट टाइम वर्करों के लिए भी हुआ बड़ा एलान
Tue, 27 Dec 2022 05:18 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:18 PM IST
सार
DA-DR Hike in Tripura News: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि डीए और डीआर को 12 प्रतिशत बढ़ाने के फैसले से राज्य सरकार पर हर महीने करीब 120 करोड़ रुपये जबकि हर वर्ष 1440 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ेगा।
विज्ञापन
डीए-डीआर में बढ़ोतरी की घोषणा करते त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह व अन्य।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनधारकों के लिए डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) में 12 प्रतिशत वृद्धि का एलान किया है। यह वृद्धि एक दिसंबर 2022 से लागू होगी। सरकार के इस एलान के साथ त्रिपुरा के राज्यकर्मियों का डीए अब 8 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साह ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार के इस फैसले से राज्य के 1,04,600 स्थायी कर्मचारियों और 80,800 पेंशधारकों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके साथ ही पार्ट टाइम कर्मियों को मिलने वाले मानदेय को भी लगभग दोगुना करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि डीए और डीआर को 12 प्रतिशत बढ़ाने के फैसले से राज्य सरकार पर हर महीने करीब 120 करोड़ रुपये जबकि हर वर्ष 1440 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ेगा।
विज्ञापन