फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Transfer loan by becoming a new customer read Ajit Singh report

काम की खबर: घटती बचत और महंगे कर्ज के बीच बनाएं संतुलन

Mon, 06 Jun 2022 05:00 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली। 
अजीत सिंह, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 05:00 AM IST
सार

आसमान छूती महंगाई पर काबू पाने के लिए मई में रेपो दर 0.40 फीसदी बढ़ाने के बाद आरबीआई बुधवार को एक बार फिर नीतिगत दरों में इजाफा कर सकता है। उधर, लोगों की बचत पर भी लगातार कैंची चल रही है। ऐसे में घटती बचत और महंगे हो रहे कर्ज के बीच संतुलन बनाने का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Transfer loan by becoming a new customer read Ajit Singh report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

इट स्टैंडर्ड वेंचर्स एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर वकार नकवी का कहना है कि आरबीआई की ओर से नीतिगत दरें बढ़ाने के बाद ईपीएफ खाते पर ब्याज दर में कटौती ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच लोगों को इस प्रकार की योजना बनाने की जरूरत है, जिससे आपको जमा पर ज्यादा ब्याज मिले और लोन की किस्त कम हो।

विज्ञापन


इसका सबसे कारगर तरीका है कि आप उन बैंकों या वित्तीय संस्थानों का रुख करें, जो जमा पर आपको ज्यादा ब्याज दे रहे हैं और सस्ता लोन दे रहे हैं। दरअसल, ब्याज दरों में अब तक की बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर लोन ले चुके पुराने ग्राहकों पर पड़ रहा है क्योंकि उन्हें ज्यादा ब्याज देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक या वित्तीय संस्थान उन्हें कम ब्याज पर लोन दे रहे हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप भी नया ग्राहक बनकर अपने लोन को किसी और बैंक या वित्तीय संस्थान में ट्रांसफर करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • लोन लेने की अवधि से दो साल तक जितना संभव हो, पुनर्भुगतान करें क्योंकि कर्जदाता संस्थाएं पहले दो साल में ही लोन का ब्याज वसूलती हैं।
  • ऐसे में अगर आप कुछ पैसा जमा कर देते हैं तो आपकी किस्त में मूलधन ज्यादा कटेगा और ब्याज कम कटेगा। इससे लंबी अवधि में बड़ी बचत होगी।
  • दूसरी ओर, पीएफ खाते पर मिल रहे कम ब्याज का भी हल आप निकाल सकते हैं। इसके लिए पीएफ से कुछ पैसे निकालकर ऐसी योजनाओं में लगाएं, जिसमें आपको 8.1 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा हो।

अगस्त से और महंगा होगा कर्ज
अगस्त से आपका कर्ज और महंगा होगा। मई में 0.40 फीसदी और जून में 0.40-0.50 फीसदी दरें बढ़ने के अनुमान के बीच यह भी संभव है कि आरबीआई अगस्त में रेपो दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।

जानकारों का कहना है कि इस साल के अंत तक केंद्रीय बैंक रेपो दर को बढ़ाकर कोरोना के पहले के स्तर यानी 5.15 फीसदी पर ले जा सकता है। इसका मतलब कि आपको रेपो दर में 1.15 फीसदी बढ़ोतरी के लिए तैयार रहना होगा।  



मई में रेपो दर बढ़ने के बाद से अभी तक सभी बैंकों ने 2 से 3 बार अपने कर्ज महंगे किए हैं। उसकी तुलना में आपकी जमा पर मिलने वाले ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की गई है। अभी तक कुछ ही बैंकों ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में बढ़त का फायदा ग्राहकों को दिया है। ऐसे में कम जमा के ब्याज से छुटकारा पाने का आसान तरीका है कि आप किसी ऐसे विकल्प की तलाश करें, जहां आपको  ज्यादा ब्याज मिले।

ज्यादा ब्याज पाने के तरीके
कई कॉरपोरेट जमा पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। खासकर कुछ ऐसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) हैं, जो जिन्होंने मई के अंत में जमा पर ब्याज बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया है। ऐसे में बैंकों की एफडी से ज्यादा बेहतर है कि आप इस तरह का रास्ता अपनाएं क्योंकि अगर महंगाई दर से 3-4 फीसदी ज्यादा ब्याज नहीं मिलता है तो आप जिसे बचत समझ रहे हैं, वह घाटे वाला सौदा है।  

अगस्त तक इंतजार करें
अगर आप पैसा जमा करना चाहते हैं तो दो-तीन महीने के लिए ही अभी जमा करें। आरबीआई अगस्त में एक बार और सीआरआर बढ़ा सकता है। ऐसे में मई की तुलना में अगस्त में आपकी जमा पर करीब एक फीसदी ज्यादा ब्याज मिल सकता है। जब बैंक एफडी की दरें बढ़ाएंगे तो निश्चित तौर पर कॉरपोरेट भी दरों में इजाफा करेंगे। -डीडी शर्मा, वित्तीय सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed