फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   trains will not be late on delhi mughalsarai section as railway plans new system

दिल्ली-मुगलसराय के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से नहीं होना होगा परेशान, रेलवे का यह है नया प्लान

Sat, 26 May 2018 11:30 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
trains will not be late on delhi mughalsarai section as railway plans new system
indian railways

अगर आप दिल्ली से मुगलसराय के रास्ते पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करते हैं और ट्रेनों के लेट होने से ज्यादा परेशान हैं तो फिर रेलवे के इस प्लान से जल्द मुक्ति मिल जाएगी। रेलवे इस पूरे रूट पर नयी टेक्नोलॉजी लाने वाला  है जिससे रेलगाड़ियां समय से चल सकेगी। 

विज्ञापन


एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन की दूरी 500 मीटर
रेलवे जल्द ही देश के इस सबसे बिजी सेक्शन पर यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम-2 को लागू करने जा रही है। इस सिस्टम के तहत ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी, साथ ही ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों की एक-दूसरे से दूरी महज 500 मीटर रहेगी। इससे रेलवे मौजूदा ट्रैक पर गाड़ियों की रफ्तार को बढ़ा सकेगा। 
विज्ञापन


830 किलोमीटर लंबा है रूट
दिल्ली-मुगलसराय 830 किलोमीटर लंबा रूट है। इस रूट पर सिग्नल लगाने का काम पावरग्रिड कारपोरेशन और क्मयूनिकेशन के लिए रेलटेल साझेदारी करेंगे। इस सिग्नल सिस्टम के लग जाने से ट्रैक की क्षमता 40 से 50 फीसदी बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटलतीफी पर लगेगी लगाम

trains will not be late on delhi mughalsarai section as railway plans new system

इस सिस्टम के शुरू हो जाने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी पर काफी लगाम लगेगी। पूरे रूट पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली लग जाने से और गाड़ियों की रियल टाइम जानकारी से कर्मचारियों को खुद से डाटा फीड नहीं करना पड़ेगा, जिससे काफी समय बचेगा। 

अभी हर 10 मिनट में चलती है एक रेलगाड़ी
फिलहाल रेलवे का जो सिस्टम है, उसके अनुसार हर 10 मिनट में एक ट्रेन चलती है। इससे एक ट्रेन की दूसरी ट्रेन से दूरी कम से कम 10 किलोमीटर की होती है या फिर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन जितनी। शताब्दी, राजधानी और दूरंतों जैसी प्रीमियम गाड़ियों के लिए 3 स्टेशन तक ट्रैक को खाली रखा जाता है।

इस दौरान अन्य मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ी को लूप लाइन पर खड़ा करके निकाला जाता है। जब यह ट्रेन अगले स्टेशन पर पहुंच जाती है, फिर अन्य गाड़ियों को निकाला जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed