{"_id":"6176af6115389c07e159dbd1","slug":"trai-issues-consultation-paper-on-market-structure-competition-in-cable-tv-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई: केबल टेलीविजन सेवाओं में बाजार संरचना और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मुद्दों पर मांगे गए सुझाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ट्राई: केबल टेलीविजन सेवाओं में बाजार संरचना और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मुद्दों पर मांगे गए सुझाव
Mon, 25 Oct 2021 06:52 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:52 PM IST
सार
ट्राई ने एक बयान में कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के एक संदर्भ के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
TRAI
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को केबल टेलीविजन सेवाओं में बाजार संरचना और प्रतिस्पर्धा से संबंधित मुद्दों पर एक परामर्श पत्र जारी किया और हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित कीं। ट्राई ने एक बयान में कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के एक संदर्भ के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
ट्राई ने कहा कि एमआईबी ने 12 दिसंबर 2012 को केबल टीवी सेवाओं में एकाधिकार और बाजार के प्रभुत्व से संबंधित मुद्दों पर अपनी सिफारिशें मांगी थीं। एक उचित परामर्श प्रक्रिया के बाद ट्राई ने 26 नवंबर 2013 को उसी पर सिफारिशें जारी की हैं।
विज्ञापन
ट्राई को अब 19 फरवरी, 2021 को एमआईबी से एक बैक रेफरेंस प्राप्त हुआ है, जिसमें जिक्र किया गया है कि सिफारिशें किए गए काफी समय बीत चुका है और मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य में काफी बदलाव आया है, खासकर इस क्षेत्र में नई डिजिटल तकनीकों के आगमन से बड़ा बदलाव आया है।
विज्ञापन