{"_id":"5dceb9f18ebc3e54a5656459","slug":"trade-deficit-in-october-declines-by-1-1-percent-due-to-less-crude-import","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार घाटा, आयात-निर्यात में दिखी गिरावट, कच्चे तेल का आयात 31 फीसदी लुढ़का","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
व्यापार घाटा, आयात-निर्यात में दिखी गिरावट, कच्चे तेल का आयात 31 फीसदी लुढ़का
Fri, 15 Nov 2019 08:15 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 15 Nov 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते अक्तूबर महीने में देश का मर्चेंडाइज निर्यात 1.11 फीसदी घटकर 26.38 अरब डॉलर के बराबर रह गया है। पिछले साल अक्तूबर में देश का कुल निर्यात 26.67 अरब डॉलर रहा था। इससे पहले बीते सितंबर में भी निर्यात 6.57 फीसदी घटकर 26.03 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में देश का आयात 16.31 फीसदी घटकर 37.39 अरब डॉलर रहा। अक्टूबर में व्यापार घाटा कम हो कर 11 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। पिछले साल अक्टूबर में व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर था। अक्टूबर में कच्चा तेल आयात सालाना आधार पर 31.74 फीसदी गिरकर 9.63 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का निर्यात 2.21 फीसदी घटकर 185.95 अरब डॉलर और आयात 8.37 फीसदी गिरकर 280.67 अरब डॉलर रहा। इसके चलते देश का व्यापार घाटा इस दौरान 94.72 अरब डॉलर रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी कर बताया कि आलोच्य महीने में मर्चेंडाइज आयात 37.39 अरब डॉलर का रहा, जो कि एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 16.31 फीसदी कम है।
अक्तूबर 2018 में कुल 44.68 अरब डॉलर का आयात हुआ था। आलोच्य महीने में व्यापार घाटा कम होकर 11.01 अरब डॉलर रहा है, जबकि पिछले साल अक्तूबर में यह 18 अरब डॉलर पर था। इस साल तेल का आयात 9.63 अरब डॉलर रहा जो कि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 31.74 फीसदी कम है। एक साल पहले इसी महीने 14.10 अरब डॉलर का कच्चा तेल आया था।