HDFC Bank: एचडीएफसी के 'बॉस' ने कर्मचारी से कर दी ऐसी हरकत कि बैंक को करना पड़ा सस्पेंड, वीडियो हुआ वायरल
HDFC Bank: सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद, एचडीएफसी बैंक ने तत्काल कार्रवाई की और कोलकाता में उक्त बदतमीज अधिकारी को निलंबित कर दिया है। बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि बैंक के आचरण दिशानिर्देशों के अनुसार इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के वर्क कल्चर पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लिंक्डइन पर सौमी चक्रवर्ती नामक एक यूजर की ओर से साझा किए गए वीडियो ने एचडीएफसी बैंक में कर्मचारियों के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर प्रकाश डाला है। कई अन्य यूजर्स की ओर से साझा किए जाने के बाद तेजी से यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पल रॉय के नेतृत्व में कर्मचारियों के अनुभवों का प्रत्यक्ष विवरण दिखाया गया है।
An HDFC Bank Senior VP is seen shouting at his employees for not meeting targets
Confirmed from a friend who understands Bengali, he is asking his junior to sell 75 insurance policies in a day🤯
— CA Kanan Bahl (@BahlKanan) June 5, 2023
Is this why these bank employees missell us policies and investment products? pic.twitter.com/SGNabDZinR