फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   To increase consumption in economy it is necessary to bring down high inflation

Research: अर्थव्यवस्था में खपत बढ़ाने के लिए उच्च महंगाई को नीचे लाना जरूरी,तभी हाथ में आएगा पैसा

Mon, 08 Jan 2024 07:10 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 07:10 AM IST
सार

पंत ने कहा, महंगाई में एक फीसदी अंक की कमी से जीडीपी में 0.64 फीसदी की वृद्धि होगी या पीएफसीई (निजी अंतिम उपभोग खर्च) में 1.12 फीसदी अंक की वृदि्ध होगी। अगर महंगाई को एक फीसदी तक कम किया जा सकता है तो यह जीत की स्थिति होगी।

विज्ञापन
To increase consumption in economy it is necessary to bring down high inflation
भारतीय अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्थव्यवस्था खपत में कम वृद्धि की चुनौती का सामना कर रही है। इसकी प्रमुख वजह है उच्च महंगाई का निम्न आय वर्ग के लोगों को प्रभावित करना। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था अब सामान्य से कम मानसून और उच्च वैश्विक तेल कीमतों के दोहरे झटके से निपटने की जुझारू क्षमता रखती है। लेकिन, खपत बढ़ाने के लिए महंगाई को नीचे लाना एक बड़ी चुनौती है। महंगाई घटने पर ही लोगों के हाथ में खर्च के लिए अधिक पैसा आएगा।

विज्ञापन


पंत ने कहा, महंगाई में एक फीसदी अंक की कमी से जीडीपी में 0.64 फीसदी की वृद्धि होगी या पीएफसीई (निजी अंतिम उपभोग खर्च) में 1.12 फीसदी अंक की वृदि्ध होगी। अगर महंगाई को एक फीसदी तक कम किया जा सकता है तो यह जीत की स्थिति होगी। पीएफसीई व्यक्तियों की ओर से व्यक्तिगत उपभोग के लिए वस्तुओं और सेवाओं पर खर्च को दर्शाता है। 
विज्ञापन


ऊंचीं रहेंगी दरें
पंत ने कहा, आर्थिक वृद्धि सरकारी खर्च से आगे बढ़ती है। खर्च के लगातार ऊंचे स्तर पर रहने से राजकोषीय घाटे और कर्ज के लिए जोखिम पैदा होता है। इससे ब्याज दरें ऊंची बनी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed