फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   "Three continuous quarters we have had more than 8 per cent growth", says Finance Minister Nirmala Sitharaman

Finance Minister: 'लगातार तीन तिमाहियों में वृद्धि दर आठ प्रतिशत से अधिक रहना सकारात्मक संकेत', बोलीं सीतारमण

Thu, 28 Mar 2024 04:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Mar 2024 04:12 PM IST
सार

Finance Minister: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रत्येक राज्य को देश के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने की आवश्यकता है। यह भारत का विकास है, न कि केवल एक पार्टी या राज्य का।

विज्ञापन
"Three continuous quarters we have had more than 8 per cent growth", says Finance Minister Nirmala Sitharaman
निर्मला सीतारमण - फोटो : PIB

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि की गति पर विश्वास जताया। सीतारमण ने लगातार तीन तिमाहियों में 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर का हवाला देते हुए कहा कि हम आगे भी विकास दर को बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी तिमाही में उल्लेखनीय 8.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि तमाम परेशानियों के बाद अर्थव्यवस्था इस स्तर पर पहुंची है, तो हमें विश्वास है कि हम विकास की गति को बनाए रख सकते हैं। प्रत्येक राज्य को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने की आवश्यकता है। यह भारत का विकास है, न कि केवल एक पार्टी या राज्य का। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि वित्तीय वर्ष 2024 के लिए विकास दर आठ प्रतिशत के आसपास रह सकती है। हालांकि, अभी से ऐसा दावा करना जल्दबाजी होगी, आंकड़े सामने आने पर ही हम आश्वस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन


आर्थिक विस्तार को आगे बढ़ाने में मध्यम वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, सीतारमण ने क्रय शक्ति को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने 2030 तक अनुमानित 70 करोड़ लोगों के साथ मध्यम वर्ग की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान लगाया, जो 2047 तक बढ़कर 100 करोड़ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने भारत में आर्थिक गतिविधियों और सेवा क्षेत्र के विकास की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया, इन अवसरों को भुनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने कहा, "मध्यम वर्ग के हाथों में क्रय शक्ति बरकरार है और मांग बढ़ने के परिणामस्वरूप, 2030 तक हमारे पास मध्यम वर्ग में 70 करोड़ लोग होंगे और 2047 तक यह संख्या 100 करोड़ हो जाएगी। सीतारमण ने दोहराया कि भारत में विकास के लिए विशाल क्षमता है। उन्होंने इसे बनाए रखने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed