फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   this year many american companies invested hiuge amount in India including amazon facebook and google

निवेश का नया ठिकाना बना भारत, इस साल अमेरिकी कंपनियों ने किए 1.27 लाख करोड़ रुपये इनवेस्ट

Sat, 18 Jul 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 18 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
this year many american companies invested hiuge amount in India including amazon facebook and google
अमेरिका-भारत - फोटो : pixabay

इस साल कई अमेरिकी कंपनियों ने भारत में निवेश किया है। अमेरिकी कंपनियों ने जनवरी से 15 जुलाई तक भारत में 17 अरब डॉलर यानी करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

विज्ञापन


इस कंपनी ने इतना किया निवेश

  • दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने जनवरी में एक अरब डॉलर यानी करीब 7400 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।
  • फेसबुक ने अप्रैल के अंत में भारत में छह अरब डॉलर यानी करीब 44 हजार करोड़ रुपये निवेश का एलान किया था।
  • गूगल ने 15 जुलाई को 10 अरब डॉलर यानी करीब 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

इसलिए बढ़ा निवेश
मालूम हो कि पिछले कुछ समय में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भी चीनी कंपनियों पर अविश्वास जताया है। इसलिए चीन व हांगकांग से मिल रही चुनौतियों का सामना करने के लिए अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए भारत पहली पसंद के तौर पर बनकर उभरा है। 

विज्ञापन


डिजिटल अर्थव्यवस्था है भारत 
इतना ही नही, भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था भी है। भारत में करीब 70 करोड़ इंटरनेट के ग्राहक हैं, जिनमें से करीब आधे ऑनलाइन आ गए हैं। यह एक बड़ा फायदा है। इस संदर्भ में अमेरिका-भारत बिजनेस काउंसिल में टेक पॉलिसी के हेड जे गुलिस का कहना है कि टेक कंपनियां को भरोसा है कि भारत लंबे समय तक अच्छा बाजार बना रहेगा। साथ ही भारत में नियम आसान होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सिलिकॉन वैली की कंपनियां काफी समय से चीन को छोड़ रही हैं, जिसके लिए चीन का सेंसरशिप मैकेनिज्म जिम्मेदार है। इसके अतिरिक्त चीन द्वारा हांगकांग में थोपे गए नए सुरक्षा कानून भी बड़ा मुद्दा हैं। मामले में फेसबुक, गूगल और ट्विटर का कहना है कि वे हांगकांग सरकार के साथ डाटा साझा करना बंद कर देंगे। वहीं, टिकटॉक ने हांगकांग को छोड़ने का फैसला कर लिया है।


जियो प्लेटफॉर्म्स में हुआ इतना निवेश
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट (RIL) की डिजिटल आर्म जियो प्लेटफॉर्म्स में भी पिछले कुछ दिनों में कई दिग्गज कंपनियों ने निवेश किया है। इसमें फेसबुक का कुल निवेश और गूगल का करीब आधा निवेश शामिल है। अप्रैल से अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स ने 20 अरब डॉलर यानी करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed