फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019

इन छह लोगों की कोर टीम ने तैयार किया है बजट 2019

Thu, 04 Jul 2019 02:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019

पांच जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना और नई सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। बजट बनाने के प्रमुख लोगों की टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। गौरतलब है कि यह बजट जुलाई से लेकर के मार्च 2020 तक के लिए पेश होगा। आइये बताते हैं कि वित्त मंत्रालय के कौन-कौन से अफसर इसमें शामिल होंगे.....

विज्ञापन

Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम

देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम एक जाने-माने अर्थशास्त्री हैं। वो इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में एसोसिएट प्रोफेसर है। सुब्रमण्यम शिकागो बूथ से पीएचडी हैं और आईआईटी और आईआईएम के छात्र भी रह चुके हैं। सुब्रमण्यम की गिनती दुनिया के टॉप बैंकिंग, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और इकनॉमिक पॉलिसी एक्सपर्ट में होती है। उन्होंने 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी का भी समर्थन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे।

राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय

1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय भूषण पांडेय फिलहाल वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं। इससे पहले वो आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के 2010 से लेकर के नवंबर 2018 तक इसके सीईओ रहे थे। भूषण की जीएसटी पर तगड़ी पकड़ मानी जाती है। अब वह बजट टीम का प्रमुख हिस्सा हैं। 

विज्ञापन

Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019

वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग

वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग 1983 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल गर्ग मंत्रालय में विदेशी पूंजी बाजारों, कैपिटल मार्केट, बजट और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस पर नजर रख रहे हैं। गर्ग इससे पहले विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक रहे चुके हैं। अलग-अलग संस्थानों को फंडिंग देने पर फैसला लेने का अधिकार भी उनके पास है। 

Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019

दीपम सचिव अतानु चक्रवर्ती

वित्त मंत्रालय में विनिवेश (दीपम) विभाग के सचिव अतानु चक्रवर्ती गुजरात कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। वह पेट्रोलियम मंत्रालय के हाईड्रोकार्बन विभाग के महानिदेशक थे।  साथ ही गुजरात सरकार की गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने बिजनेस फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।

Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019

व्यय सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू

गुजरात कैडर के वरिष्ठ अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास माने जाते हैं। वो पीएमओ और गृह मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं। फिलहाल वो वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव हैं।
 

बजट 2019: हैदराबाद के उद्योग जगत की यह हैं वित्त मंत्री से आशाएं

Budget 2019 Expectations: core team of finance minister nirmala sitharaman make the budget 2019
वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार - फोटो : Twitter

वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार 

राजीव कुमार फिलहाल वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा सचिव हैं। वो इससे पहले बिहार, झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के कई अहम मंत्रालयों व विभागों में कार्यरत रहे हैं। उन्हें 33 सालों का अनुभव है। वित्तीय सेवा सचिव बनने से पहले वो व्यय विभाग में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed