फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   this is how ease of doing business in india to improve, will get clearance in three days only

देश में कारोबार करना होगा आसान, सरकार उठाने जा रही है यह कदम

Mon, 22 Apr 2019 01:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 22 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
this  is how ease of doing business in india to improve, will get clearance in three days only

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कारोबारियों के लिए जल्द ही एक नई सुविधा को शुरू करने जा रही है। इससे कोई भी नया कारोबार शुरू करने के लिए व्यापारियों को केवल तीन दिन का समय लगेगा। 

विज्ञापन

टॉप 50 देशों में शामिल करने की मुहिम

केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) का मकसद है कि ईज ऑफ डूइंग के मामले में देश को टॉप 50 देशों के अंदर लेकर के आना है। इसके लिए विभाग एक सिंगल विंडो सिस्टम के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। अगर यह सुविधा देश में शुरू हो जाती है तो फिर कारोबारी सुगमता में देश की रैंकिंग काफी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन

इनके लिए शुरू होगी सिंगल विंडो सिस्टम

अब नए कारोबारियों के लिए पैन नंबर, टैक्स अकाउंट नंबर (टैन), जीएसटी रजिस्ट्रेशन, ईपीएफओ और ईएसआई जैसी जरूरी चीजों के लिए तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके लिए सरकार जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम को शुरू करने जा रही है। अभी इनके लिए ही कारोबारियों का काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्यों के बीच एक पुल बनाने का काम शुरू होगा, जिससे इनके लिए कारोबारियों को किसी तरह की देरी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 50 के लिए लगानी होगी 27 पायदान की छलांग

अगर देश को कारोबारी सुगमता में शीर्ष 50 देशों में अपनी जगह बनानी है तो फिर 27 पायदान की छलांग लगानी होगी। फिलहाल देश 77वें पायदान पर है। पिछले दो सालों में भारत इस मामले में 53 पायदान का उछाल ले चुका है। वहीं चीन 27 पायदान पीछे चला गया है। वर्ष 2014 में कारोबार सुगमता के मोर्चे पर भारत 142वें स्थान पर था, जबकि अब हम 77वें स्थान पर हैं। विश्व बैंक कारोबार सुगमता के मामले में सालाना 190 देशों की रैंकिंग करता है, ताकि दुनिया भर के निवेशकों को सही स्थिति का पता चल सके। 

this  is how ease of doing business in india to improve, will get clearance in three days only

यह हैं बड़ी दिक्कतें

अभी किसी व्यक्ति को कंपनी खोलने के लिए कंपनी के नाम को लेकर के सबसे बड़ी दिक्कत होती है। इसके अलावा दूसरे विभागों से भी मंजूरी मिलने में कई बार देर हो जाती है। कारोबार सुगमता की रैंकिंग में इस बड़ी उछाल के तीन संकेतक हैं-भारत ऊर्जा पैदा करने वाले शीर्ष 25 देशों में शामिल हो चुका है। सौ फीसदी गांवों का विद्युतीकरण हो चुका है। व्यापार के लिए व्यवसायियों और उद्यमियों को बैंकों से ऋण मिलना आसान हो गया है। कंस्ट्रक्शन परमिट के लिए अब ज्यादा समय नहीं लगता।

हर साल जारी होती है रैंकिंग

विश्व बैंक हर साल आसान कारोबार वाले देशों की सूची जारी करता है। इसमें कुल 190 देश होते हैं। इस रैंकिंग में देशों को कई पैमाने पर आंका जाता है। भारत ने वर्ष 2003 से अब तक 37 बड़े सुधार लागू किए हैं। बीते वर्ष इस रिपोर्ट में दिल्ली और मुंबई को शामिल किया गया था। रिपोर्ट में किसी कारोबार को शुरू करना, कंस्ट्रक्शन परमिट, क्रेडिट मिलना, छोटे निवेशकों की सुरक्षा, टैक्स देना, विदेशों में ट्रेड, अनुबंध लागू करना और दिवालिया शोधन प्रक्रिया को आधार बनाया जाता है। 

बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिग में सुधार होने से देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने के साथ विदेशी निवेश बढ़ने से शेयर बाजार में भी तेजी आएगी। जिससे निवेशकों को इन्वेस्टमेंट पर मोटे रिटर्न मिलेंगे। इसके साथ ही विदेशी निवेश बढ़ने से देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed