फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The price of business negotiations in China, 40 thousand dollar dinner with Xi Jinping

China: शी जिनपिंग के साथ 40 हजार डॉलर का डिनर! चीन में व्यापार मंजूरी की यह है कीमत, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Nov 2023 10:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 29 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

चीन के केंद्रीय बैंक के हालिया आंकड़ों के अनुसार, इस साल जून के अंत तक चीनी इक्विटी और बॉन्ड में  विदेशी निवेश करीब 1.37 ट्रिलियन युआन यानी 188 अरब डॉलर कम हुआ है। 
 

विज्ञापन
The price of business negotiations in China, 40 thousand dollar dinner with Xi Jinping
शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन और अमेरिका के बीच में अक्सर खटास देखी गई है। कभी व्यापार तो कभी किसी अन्य देश की मदद करने को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव बना रहता है। हाल के वर्षों में, चीन में व्यापार करना अमेरिका और अन्य विदेशी कंपनियों के लिए पहले से भी ज्यादा कठिन हो गया है। यह चीनी स्टॉक और बॉन्ड से वापस लिए गए निवेश से साफ है। 

विज्ञापन


188 अरब डॉलर का निवेश कम
ब्लूमबर्ग ने चीन के केंद्रीय बैंक के हालिया आंकड़ों को जारी किया। बताया गया कि इस साल जून के अंत तक चीनी इक्विटी और बॉन्ड में  विदेशी निवेश करीब 1.37 ट्रिलियन युआन यानी 188 अरब डॉलर कम हुआ है। दिसंबर 2021 में निवेश अपने चरम पर पहुंचा था, जो अब 17 फीसदी कम है। 
विज्ञापन


यह कीमत चुकानी होगी
अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर चीन में कंपनियों को व्यापार करना है तो इसे पूरा करने के लिए कौन सा तरीका अपनाना चाहिए। इसका जवाब वॉल स्ट्रीट जर्नल में दिया गया है। इसकी एक रिपोर्ट के अनुसार, आप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ डिनर कर सकते हैं, जिसके लिए 40 हजार डॉलर चुकाने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सौदों को कर चुका है टालमटोल
रिपोर्ट के अनुसार, कई महीनों तक चीनी अधिकारियों ने एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी वीएमवेयर को खरीदने के ब्रॉडकॉम के प्रस्ताव को मंजूरी देने में देरी की, जिसकी बाद में पिछले साल मई में घोषणा की गई। देरी होने की वजह से तीन बार इस सौदे को टालने की बात उठी। ऐसी देरी होना कोई नई बात नहीं थी। इससे पहले, इंटेल द्वारा इस्राइली कंपनी टॉवर सेमीकंडक्टर के 5.4 अरब डॉलर के अधिग्रहण की योजना विफल हो गई थी, क्योंकि चीन कथित तौर पर सौदे को पूरा करने के लिए दोनों कंपनियों द्वारा सहमत समय सीमा को पूरा करने के लिए समय पर सौदे को मंजूरी देने में विफल रहा था।

डिनर से फायदा?
इन सबके बावजूद, ब्रॉडकॉम के सीईओ हॉक टैन ने इस महीने में सैन फ्रांसिस्को में चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ डिनर में शामिल होने के लिए 40 हजार डॉलर का भुगतान किया। इतनी बड़ी कीमत टैन ने सिर्फ इसलिए चुकाई थी कि चीन 69 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी दे दे। 

हालांकि, सैन फ्रांसिस्को में हुए डिनर के तुरंत बाद चीन ने ब्रॉडकॉम के अधिग्रहण को मंजूरी भी दे दी। लगभग उसी समय, न्यूयॉर्क स्थित मास्टरकार्ड को भी चीन में युआन-नामित कार्ड जारी करने की मंजूरी मिली, जिसके फैसले का लंबे समय से इंतजार था। बता दें, अमेरिकी कारोबारी समूहों द्वारा आयोजित डिनर में ब्रॉडकॉम, मास्टरकार्ड और बोइंग शामिल थे। इस डिनर के बाद मास्टरकार्ड ने अपनी वर्षों से की जा रही मांग तक पहुंच बनाई। वहीं, बोइंग को चीन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। देश ने 2017 के बाद से बोइंग से यात्री विमान नहीं खरीदे हैं। इस पर भी चर्चा हुई।


सुधार के संकेत
इन सब मंजूरियों को अमेरिका-चीन के रिश्ते में सुधार के संकेत के रूप में देखा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रॉडकॉम ने इन घटनाक्रमों पर टिप्पणी नहीं करने का फैसला किया और मास्टरकार्ड ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed