फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The government has extended the Free Import Policy of Urad and Tur dal for one year to March 31 2025

Free Import: उड़द और तुअर दाल के लिए मुक्त आयात नीति की अवधि एक साल के लिए बढ़ी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Thu, 28 Dec 2023 07:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Dec 2023 07:46 PM IST
सार

Free Import: सरकार ने उड़द और तुअर दाल की मुक्त आयात नीति की अवधि को एक वर्ष के लिए यानी 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
The government has extended the Free Import Policy of Urad and Tur dal for one year to March 31 2025
मुक्त आयात नीति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने उड़द और तुअर दाल की मुक्त आयात नीति की अवधि को एक वर्ष के लिए यानी 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दिया है। गुरुवार 28 दिसंबर को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इससे पहले कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों- रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर घटी हुई आयात शुल्क व्यवस्था को मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया था। खाद्य तेलों के साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क छूट भी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया था। सरकार की ओर से उठाए गए इन कदमों का उद्देश्य खाद्य मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाना है।

विज्ञापन

Image
वित्त मंत्रालय की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि घटी हुई ड्यूटी मार्च 2024 में समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब मार्च 2025 तक जारी रहेगी। इससे पहले सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर मूल आयात शुल्क 17.5% से घटाकर 12.5% कर दिया गया था। शुल्क में इस कटौती से इन तेलों की देश में आने की लागत कम हो जाएगी, जिससे घरेलू कीमतें कम होंगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 8.70 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने 6.61 प्रतिशत थी। कुल उपभोक्ता मूल्य बास्केट में खाद्य मुद्रास्फीति की हिस्सेदारी लगभग आधी है, जो कई परिवारों पर बोझ डाल रही है और 2024 में आम चुनावों को देखते हुए सरकार की चिंता का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों की स्थिरता को बनाए रखने के लिए,  घोषणा की है कि मार्च 2025 तक तुअर और उड़द दाल के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। ये दालें मुक्त श्रेणी में आती रहेंगी, जिससे अप्रतिबंधित आयात की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed