{"_id":"6331ab03fd9e0d244379ccf8","slug":"the-government-extended-the-foreign-trade-policy-for-six-months-the-period-was-to-end-on-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Foreign Trade Policy: सरकार ने विदेश व्यापार नीति को छह महीने के लिए बढ़ाया, 30 को समाप्त होनी थी अवधि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Foreign Trade Policy: सरकार ने विदेश व्यापार नीति को छह महीने के लिए बढ़ाया, 30 को समाप्त होनी थी अवधि
Mon, 26 Sep 2022 07:19 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 26 Sep 2022 07:19 PM IST
सार
Foreign Trade Policy: वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव अमित यादव ने कहा कि उद्योग संघों और निर्यात प्रोत्साहन परिषदों सहित विभिन्न तबकों से नीति का विस्तार करने और इस समय नई नीति पेश नहीं करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने मौजूदा विदेश व्यापार नीति (2015-20) को और छह महीने के लिए मार्च 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि मौजूदा विदेश व्यापार नीति (FTP) की 30 सितंबर को खत्म होनी थी।
विज्ञापन
वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव अमित यादव ने कहा कि उद्योग संघों और निर्यात प्रोत्साहन परिषदों सहित विभिन्न तबकों से नीति का विस्तार करने और इस समय नई नीति पेश नहीं करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक अनिश्चितता और मुद्रा में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियां हैं। व्यापार जगत के लोगों का मानना है कि नई नीति के रोलआउट को नए वित्तीय वर्ष के साथ लागू करना सही रहेगा। इसलिए पुराने विदेश व्यापार नीति को अतिरिक्त छह महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि वह इस महीने के अंत तक नया नई विदेश व्यापार नीति (FTP) की घोषणा करेगी।