{"_id":"63d20f6da73fd67dc80c64d7","slug":"the-first-tableau-by-iprd-at-the-republic-day-event-in-chennai-has-the-words-tamil-nadu-vaazhga-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई 'तमिलनाडु वाझगा' लिखी झांकी, तमिझगम बनाम तमिलनाडु विवाद और गहराया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tamil Nadu: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई 'तमिलनाडु वाझगा' लिखी झांकी, तमिझगम बनाम तमिलनाडु विवाद और गहराया
Thu, 26 Jan 2023 11:59 AM IST
विवेक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:59 AM IST
सार
Tamil Nadu: गणतंत्र दिवस पर यह झांकी राज्य सरकार की सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से निकाली गई, जो परेड में सबसे आगे थी। दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम में यह झांकी राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्तालिन दोनों की मौजूदगी में निकाली गई।
विज्ञापन
तमिलनाडु
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
तमिलनाडु में स्टालिन सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद से गणतंत्र दिवस भी अछूता नहीं रहा। गुरुवार को राज्य सरकार की ओर से निकाली गई परेड में 'तमिलनाडु वाझगा'- लॉन्ग लिव तमिलनाडु लिखी झांकी को शामिल किया गया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर यह झांकी राज्य सरकार की सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से निकाली गई, जो परेड में सबसे आगे थी। दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम में यह झांकी राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्तालिन दोनों की मौजूदगी में निकाली गई।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड में निकाली गई झांकी पर 'तमिलनाडु वाझगा'- लॉन्ग लाइव लिखा इसलिए भी अहम है क्योंकि, इस समय राज्य सरकार और राजभवन के बीच तमिझगम बनाम तमिलनाडु विवाद छिड़ा हुआ है।
विज्ञापन